X
X

Fact Check : बांग्लादेश में हुई धर्म परिवर्तन की घटना को भारत का बताकर किया जा रहा शेयर

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि धर्म परिवर्तन की इस घटना का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में यह घटना अक्टूबर 2023 में बांग्लादेश की कूमिला कोर्ट के बाहर हुई थी, जिसे अब लोग पश्चिम बंगाल का बताते हुए सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर कोर्ट के बाहर हंगामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में विशेष समुदाय के लड़कों ने पहले हिंदू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाया फिर उनका अश्लील विडियो बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन करवा दिया। जब परिवार इसके खिलाफ कोर्ट में गया तो लड़कियों ने अपने परिवार को पहचानने से इनकार कर दिया।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि इस घटना का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में यह घटना अक्टूबर 2023 में बांग्लादेश की कूमिला कोर्ट के बाहर हुई थी, जिसे अब लोग पश्चिम बंगाल का बताते हुए सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर अनिल भास्कर ने 9 फरवरी 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “पश्चिम बंगाल में लव जिहाद और अश्लील विडियो बना कर के एक हिंदू लड़की से इस्लाम कबूल करवा दिया। लड़की के पिता ने कोर्ट में केस दायर किया तो हिंदू लड़की ने अपनी हिंदू मां को पहचानने से इनकार कर दिया और *अपनी मां को काफिर* कहा। बाद में बेटी को वापस न ला पाने पर मां बेहोश हो गई और लड़की आराम से गाड़ी मे बैठ कर चली गई। रिकॉर्डिंग करने वाला मुसलमान बहुत खुश है कि एक काफिर को कम कर दिया। सनातनियों अपने बच्चों को सनातन संस्कृति की परंपरा, मर्यादा, संस्कार सिखाओ; पश्चिमी सभ्यता आधुनिकता, मॉडर्न बनना छोड़ो वरना संस्कारों का सर्वनाश हो जाएगा।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें बंगलादेशी फेसबुक और एक्स अकाउंट पर वायरल वीडियो मिला। वीडियो को 29 अक्टूबर 2023 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो बांग्लादेश में  कूमिला कोर्ट के बाहर हुई घटना का है। 

पड़ताल के दौरान हमें दावे से जुड़ा एक अन्य वीडियो एडवोकेट एम हुसैन आसिफ नामक शख्स के फेसबुक पेज पर मिला। वीडियो को 1 नवंबर 2023 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, घटना 29 अक्टूबर 2023 की है और बांग्लादेश के कूमिला कोर्ट की है। एम हुसैन आसिफ लड़कियों के वकील थे।

बांग्लादेश की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट Rumor Scanner से संपर्क किया।। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो बांग्लादेश में हुई घटना का है। यह घटना साल 2023 में हुई थी। 

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को दस हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने खुद को हरिद्वार का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि धर्म परिवर्तन की इस घटना का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में यह घटना अक्टूबर 2023 में बांग्लादेश की कूमिला कोर्ट के बाहर हुई थी, जिसे अब लोग पश्चिम बंगाल का बताते हुए सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 

  • Claim Review : पश्चिम बंगाल में लव जिहाद के मामले का वीडियो।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर अनिल भास्कर
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later