X
X

Fact Check : इराक में हुए नुक्कड़ नाटक के वीडियो को गलत दावे के साथ किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बुर्का पहनी महिलाओं के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो इराक में हुए एक प्ले का हिस्सा है, जिसे अब गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर बुर्का पहने कुछ महिलाओं का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स आता है और महिलाओं के बुर्के को उठाकर उनके चेहरों को देखने लग जाता है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह सीरिया का बाजार है। यहां पर महिलाओं को खरीदा और बेचा जाता है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो इराक में हुए एक प्ले का हिस्सा है, जिसे अब गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर रोहित कुमार रावत ने 27 अक्टूबर 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “सीरिया का एक बाजार, जहां यौन दासियां खरीदीं बेचीं जाती हैं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

https://twitter.com/ajaychauhan41/status/1717474417171959825

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें यह वीडियो टिकटॉक पर शेयर हुआ दिखा। हमने वीपीएन की मदद से टिक टॉक यूजर @zhyarsano के अकाउंट को खंगाला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, “आर्यन रफीक का कला प्रदर्शन, द अनहर्ड स्क्रीम्स ऑफ द एज़िदखान एंजल्स 2023।”

आर्यन रफीक के बारे में जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें आर्यन रफीफ का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट मिला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, आर्यन रफीफ ईरान की रहने वाली हैं। हमने पाया कि आर्यन रफीक अपनी कला प्रदर्शन और कलाकृतियों के बारे में अक्सर पोस्ट करती रहती हैं। आर्यन की ज्यादातर पोस्ट इराकी और ईरानी महिलाओं पर हुए अत्याचारों के बारे में होती हैं।  

आर्यन रफीफ ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में शो की जगह का उल्लेख किया हुआ था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, नाटक को एरबिल सिटाडेल के पास फिल्माया गया था। हमने गूगल मैप की मदद से इराक के एरबिल सिटाडेल के बारे में सर्च करना शुरू किया। हमें इस जगह की कई तस्वीरें वहां पर मिली। 

दोनों तस्वीरों को नीचे देखा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए हमने फेसबुक के जरिए आर्यन रफीफ से संपर्क किया। उन्होंने वायरल दावे को गलत बताया है। उनका कहना है कि यह वीडियो उन्ही के नाटक का एक हिस्सा है। वो ईरान की रहने वाली हैं और वहां पर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक करती हैं। यह वीडियो भी उसी का हिस्सा है। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो एरबिल सिटाडेल के पास फिल्माया गया है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के करीब दो हजार मित्र हैं। यूजर अगस्त 2017 से फेसबुक पर सक्रिय है।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बुर्का पहनी महिलाओं के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो इराक में हुए एक प्ले का हिस्सा है, जिसे अब गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : सीरिया का एक बाजार, जहां यौन दासियां खरीदीं बेचीं जाती हैं।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर रोहित कुमार
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later