Fact Check: मिस्र में लिफ्ट में लड़कियों को अगवा करने वाले वीडियो को सांप्रदायिक रंग देकर भारत का बताकर किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि लड़कियों को अगवा करने वाले वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो भारत नहीं, बल्कि मिस्र की राजधानी काहिरा में हुई घटना का है। घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। असल में यह घटना मिस्र के एक पारिवारिक विवाद की है। पिता ने अपनी बेटियों को अगवा करवाया था।

Fact Check: मिस्र में लिफ्ट में लड़कियों को अगवा करने वाले वीडियो को सांप्रदायिक रंग देकर भारत का बताकर किया जा रहा वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर दो लड़कियों को अगवा करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में दो मुस्लिम युवकों ने दो हिंदू लड़कियों को सरेआम अगवा कर लिया।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो भारत नहीं, बल्कि मिस्र की राजधानी काहिरा में हुई घटना का है। घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। असल में यह घटना मिस्र के एक पारिवारिक विवाद की है। पिता ने अपनी बेटियों को अगवा करवाया था।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर दिनेश बंसल (Dinesh Bansal)6 जनवरी 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “कर्नाटक, बंगलौर-देखिए किस तरह जेहादी लिफ्ट में से हिन्दू लड़कियों को क्लोरोफार्म सुंघा कर अपहरण कर रहे हैं लिफ्ट में बेहोश करके सीधे कार पार्किंग में खड़ी कार में दोनों लड़कियों को डाला और निकल गए,जिन लड़कियों और महिलाओं का अपहरण होता है उनका कभी पता भी नहीं चलता है, हमेशा के लिए गायब कर दी जाती हैं!!”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

https://twitter.com/priyarana3101/status/1743118358822998303

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट अलराबिया.नेट (Alarabiya.net)पर मिली। रिपोर्ट को 20 दिसंबर 2023 को प्रकाशित किया गया था। अरब भाषा में लिखी रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो मिस्र की राजधानी काहिरा में हुई घटना का है।

रोया न्यूज वेबसाइट पर 21 दिसंबर 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, “काहिरा में पिता ने नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी दो बेटियों का अपहरण कर लिया। पारिवारिक विवाद के कारण पिता ने यह कदम उठाया था।”

पड़ताल के दौरान हमें दावे से जुड़ी एक वीडियो रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ अरबी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुई मिली। वीडियो को 21 दिसंबर 2023 को शेयर किया गया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो मिस्र की राजधानी काहिरा का है। मिस्र के गृह मंत्रालय ने भी इस घटना के बारे में बताया था।

मिस्र के गृह मंत्रालय के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालने पर हमें वीडियो से जुड़ी एक पोस्ट उनके आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिली। 20 दिसंबर 2023 को वायरल वीडियो के कीफ्रेम को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया गया है, लड़कियों की मां ने काहिरा के एक पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनके पूर्व पति ने इस घटना को अंजाम दिया था। वो बेटियों को लेकर दूसरे देश जाना चाहते थे, जिनमें से एक बेटी को वो उनकी मर्जी से अपने साथ लेकर चले गए हैं। पिता ने कुछ लोगों को पैसे देकर यह काम करने के लिए कहा था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अरब न्यूज वेबसाइट स्काई न्यूज अरेबिया (sky news arabia) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो कुछ ही दिनों में मिस्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद सरकार के खिलाफ लोगों को गुस्सा भड़क गया था। उन्होंने इस घटना का जमकर विरोध किया था। फिर मिस्र के गृह मंत्रालय ने खुद सामने आकर इस घटना के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि वीडियो पारिवारिक विवाद के कारण हुई घटना का है।

अधिक जानकारी के लिए हमने कन्नड़ दैनिक होसा दिगंथा के ग्रुप एडिटर विनायक भट से संपर्क किया। उन्होंने वायरल दावे को गलत बताया है। उन्होंने हमें बताया ऐसी कोई घटना यहां पर नहीं हुई है।

हमने मिस्र के गृह मंत्रालय से भी संपर्क किया है। रिप्लाई आने पर रिपोर्ट को अपडेट कर दिया जाएगा।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से प्रभावित पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि लड़कियों को अगवा करने वाले वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो भारत नहीं, बल्कि मिस्र की राजधानी काहिरा में हुई घटना का है। घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। असल में यह घटना मिस्र के एक पारिवारिक विवाद की है। पिता ने अपनी बेटियों को अगवा करवाया था।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट