Fact Check: यह वीडियो सर्बिया का है और पुराना है, यूक्रेन-रूस युद्ध से नहीं है कोई संबंध

विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक निकला। यह सर्बिया का एक पुराना युद्ध अभ्यास का वीडियो है। इसका हालिया चल रहे यूक्रेन-रूस युद्ध से कोई संबंध नहीं है।

Fact Check: यह वीडियो सर्बिया का है और पुराना है, यूक्रेन-रूस युद्ध से नहीं है कोई संबंध

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मिसाइलों की लगातार फायरिंग देखी जा सकती है। पोस्ट के जरिए यह दावा किया जा रहा कि यह यूक्रेन पर रूस के हमले का वीडियो है। विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक निकला। यह सर्बिया का एक पुराना वीडियो है। इसका हालिया चल रहे यूक्रेन-रूस युद्ध से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया पेज ‘24 Public Voice’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, ”रूस किस तरह से यूक्रेन पर कर रहा है हमला देखिए कैसे बरसा रहा है मिसाइल देखिए वीडियो।”

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने इस वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह क्लिप Министарство одбране и Војска Србије नाम के यूट्यूब चैनल पर Oct 11, 2020 को अपलोडेड मिली। डिस्क्रिप्शन में लिखा था, “अनुवादित: अभ्यास “सहयोग 2020″ ने संयुक्त बलों के संचालन में सर्बियाई सेना की इकाइयों की क्षमता का एक हिस्सा प्रस्तुत किया। सर्बियाई सेना की इकाइयों के एक हिस्से की हवाई और विमान-रोधी कार्रवाई, हवाई फायर सपोर्ट, लैंड आर्मी की इकाइयों के आक्रामक संचालन और विशेष बलों के उतरने की क्षमता को दिखाया गया है।”

हमें इस वीडियो के कई स्क्रीनशॉटस reservistenverband.de के एक आर्टिकल में भी मिला। इस आर्टिकल को 16 दिसंबर 2020 को पब्लिश किया गया था। इस आर्टिकल के अनुसार भी यह स्क्रीनशॉटस सर्बिया के एक सैन्य प्रशिक्षण का था।

हमने इस विषय में सर्बिया के वरिष्ठ पत्रकार और जाने-माने मीडिया मैनेजर वेरन मति (Veran Matić) से संपर्क साधा। उनकी टीम ने जवाब में वायरल पोस्ट को फर्जी बताया।

वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले पेज 24 Public Voice के 4,946 फ़ॉलोअर्स है। पेज के डिस्क्रिप्शन में इस पेज को एक न्यूज़ पेज बताया गया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक निकला। यह सर्बिया का एक पुराना युद्ध अभ्यास का वीडियो है। इसका हालिया चल रहे यूक्रेन-रूस युद्ध से कोई संबंध नहीं है।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट