Fact Check: तस्वीर में दिख रहा राइनो आखिरी व्हाइट राइनो नहीं था; वायरल दावा भ्रामक है

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा भ्रामक है। असल में इस नर राइनो की मौत 2018 में हो गयी थी। इसके बाद भी 2 व्हाइट राइनो जीवित हैं, जो मादा हैं। वैज्ञानिक लगातार कोशिश में लगे हैं कि फ्रोजन एग और फ्रोजेन स्पर्म का इस्तेमाल करके सरोगेसी के ज़रिये इस प्रजाति को बचाया जा सके।

Fact Check: तस्वीर में दिख रहा राइनो आखिरी व्हाइट राइनो नहीं था; वायरल दावा भ्रामक है

नई दिल्ली, विश्वास न्यूज़। सोशल मीडिया पर आज कल एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक मरा हुआ व्हाइट राइनो देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि यह आखिरी व्हाइट राइनो था, जिसकी मौत हो गयी है। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा भ्रामक है। असल में इस व्हाइट राइनो की मौत 2018 में हो गयी थी। इसके बाद भी 2 मादा व्हाइट राइनो और बाकी हैं, जो स्वस्थ हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में

factz.unheard नाम के इंस्टाग्राम पेज ने इस पोस्ट को शेयर किया। तस्वीर के ऊपर लिखा था “Rip to the last white rhino, they have survived for millions of years, but could not survive mankind!” जिसका हिंदी अनुवाद होता है “ॐ शांति। अंतिम सफेद गैंडा। वे लाखों वर्षों से जीवित हैं, लेकिन मानव जाति से नहीं बच सके!”

पोस्ट और उसके आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

इस तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले इंटरनेट पर सर्च किया किया।theguardian.com में फरवरी 2021 को छपी खबर के अनुसार, दुनिया के आखिरी 2 सफ़ेद गेंडे (northern white rhinos) केन्या में ओल पेजेटा कंजरवेंसी में हैं। खबर के अनुसार, ये दोनों जीवित व्हाइट राइनो मादा गैंडा हैं और दोनों माँ-बेटी हैं और इनके नाम नाजिन और फातू हैं। खबर के अनुसार, आखिरी नर गैंडा सूडान में था, जिसकी मृत्यु 2018 में हुई थी।

हमें www.nytimes.com में भी इन 2 आखिरी व्हाइट राइनो के बारे में खबर मिली। इस खबर में भी वही जानकारी थी, जो theguardian.com की खबर में थी।

अब हमने इस वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें यह तस्वीर Natgeo के वेरिफाइड इंस्टाग्राम हैंडल पर मिली। www.instagram.comपोस्ट के अनुसार “जोसेफ वाचिरा ने दुनिया के आखिरी नर उत्तरी व्हाइट राइनो सूडान के साथ अंतिम क्षण साझा किए, केन्या में @olpejeta में उसके निधन से कुछ क्षण पहले।” पोस्ट के अनुसार एक वोट में इस तस्वीर को दशक में पसंदीदा तस्वीर माना गया है। तस्वीर को अमी विटाले नाम की फोटोग्राफर ने खींचा था।

हमें इस तस्वीर के बारे में ज़्यादा जानकारी फोटोग्राफर अमी विटाले की वेबसाइट पर भी मिली। यहां भी बताया गया “दुनिया के आखिरी नर उत्तरी व्हाइट राइनो, जोसफ वाचिरा के सूडान को अंतिम अलविदा कहने से प्रेरित आशा और उदासी की गहरी भावनाओं का पर्याप्त रूप से वर्णन करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं।”

इस विषय में पुष्टि के किया हमने केन्या की ओल पेजेटा कंजरवेंसी (Ol Pejeta Conservancy) में कॉल किया। हमें बताया गया कि नाजिन और फातू दुनिया कि आखिरी दो मादा गैंडे हैं। और वे दोनों जीवित हैं।

हमें phys.org की एक खबर मिली। जिसके अनुसार, “ओल पेजेटा कंजरवेंसी, केन्या में मादा नाजिन और फातू, दुनिया में एकमात्र शेष उत्तरी व्हाइट राइनो हैं। उत्तरी व्हाइट राइनो के विलुप्त होने को रोकने के लिए, लाइबनिज़-आईजेडडब्ल्यू के नेतृत्व में वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों का एक अंतरराष्ट्रीय संघ दो मादाओं से अपरिपक्व अंडे की कोशिकाओं (ओसाइट्स) को संगृहीत कर रहा है और मृत पुरुषों से जमे हुए शुक्राणु का उपयोग करके कृत्रिम रूप से इनका गर्भाधान कर रहा है। निकट भविष्य में, भ्रूण को उत्तरी व्हाइट राइनो संतान विकसित करने के लिए दक्षिणी सफेद राइनो सरोगेट माताओं में स्थानांतरित किया जाएगा।”

वायरल पोस्ट को भ्रामक दावे के साथ factz.unheard नाम के इंटाग्राम पेज ने शेयर किया था। पेज को न्यूयॉर्क से संचालित किया जाता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा भ्रामक है। असल में इस नर राइनो की मौत 2018 में हो गयी थी। इसके बाद भी 2 व्हाइट राइनो जीवित हैं, जो मादा हैं। वैज्ञानिक लगातार कोशिश में लगे हैं कि फ्रोजन एग और फ्रोजेन स्पर्म का इस्तेमाल करके सरोगेसी के ज़रिये इस प्रजाति को बचाया जा सके।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट