Fact Check: बाढ़ का यह वायरल वीडियो गुजरात का नहीं, बांग्लादेश का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बाढ़ के वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में वायरल वीडियो बांग्लादेश में आई बाढ़ का है। जब मदरसा के छात्रों ने आगे बढ़कर बाढ़ के पानी में  पीड़ितों की मदद की थी। 

Fact Check: बाढ़ का यह वायरल वीडियो गुजरात का नहीं, बांग्लादेश का है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गुजरात में भारी बारिश के कारण लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात के कई शहरों में पानी भर गया है, जिसके कारण लोगों को कई परेशानियां आ रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर बाढ़ के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह गुजरात में आई बाढ़ का है। वीडियो में लोगों को बाढ़ में फंसे पीड़ितों की मदद करते हुए देखा जा सकता है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में वायरल वीडियो बांग्लादेश में आई बाढ़ का है। जब एक मदरसा के छात्रों ने बाढ़ के पानी में पीड़ितों की मदद की थी। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर मोहम्मद शमीम अख्तर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “गुजरात बाढ !!* *हमे गर्व हे भारत के मुसलमानों पर,* जिन्होंने ऐसी विकट परिस्थिति में भी अपनी जान की परवाह किए बगैर,*बिना जाती धर्म देखे, लोगो की मदद की*,*इन्सानियत ही सबसे बड़ा धर्म है !!*

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें वायरल वीडियो एमएच फहद मोंडोल नामक एक बांग्लादेशी फेसबुक यूजर के अकाउंट पर मिला। वीडियो को 25 अगस्त 2024 को अपलोड किया गया था। कैप्शन में बंगाली भाषा में दी गई जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो बांग्लादेश का है और मदरसा छात्र बाढ़ में फंसे लोगों की मदद कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो बांग्लादेश के एक इस्लामी संगठन अहले हदीस आंदोलन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 25 अगस्त 2024 को शेयर किया गया है। मौजूद जानकारी के मुताबिक, मदरसा छात्र बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने जलभराव में जाकर लोगों की मदद की।

पड़ताल के दौरान हमें यह वीडियो इसी जानकारी के साथ कई अन्य यूट्यूब चैनल पर भी मिला। हमें वायरल वीडियो से मिलता-जुलता एक वीडियो लर्न इट नाउ नामक एक यूट्यूब चैनल पर भी मिला। वीडियो में लोगों को जलभराव में जाकर पीड़ितों की मदद करते हुए देखा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए हमने गुजरात दैनिक जागरण के डिप्टी एडिटर राजेंद्र सिंह से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, भारी बारिश के कारण गुजरात के हालात थोड़े खराब है,लेकिन यह वीडियो यहां का नहीं है। 

हमने बांग्लादेशी प्रोबाश टाइम्स समाचार के एडिटर मोहम्मद राफ्त से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो यहां का है। लोग इस तरह से जाकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। 

अंत में हमने वीडियो को गलत जानकारी के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को हरियाणा का रहने वाला बताया है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बाढ़ के वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में वायरल वीडियो बांग्लादेश में आई बाढ़ का है। जब मदरसा के छात्रों ने आगे बढ़कर बाढ़ के पानी में  पीड़ितों की मदद की थी।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट