X
X

Fact Check : फिलिस्तीन का झंडा लहराते मोरक्‍को के फुटबॉलर का वीडियो रोनाल्‍डो के नाम पर वायरल

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति क्रिस्टियानो रोनाल्डो नहीं, बल्कि मोरक्को के फुटबॉलर जवाद अल यामिक हैं।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर आज कल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को फुटबॉल फील्ड में फिलिस्तीन का झंडा फहराते देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि फिलीस्तीन का झंडा फहराते खिलाड़ी स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। पोस्ट के जरिए यह कहा जा रहा है कि इजराइल -फिलिस्तीन युद्ध में क्रिस्टियानो रोनाल्डो फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति क्रिस्टियानो रोनाल्डो नहीं, बल्कि मोरक्को के फुटबॉलर जवाद अल यामिक हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फातिमा उरूज नाम के फेसबुक पेज ने वायरल वीडियो को 9 अक्टूबर को शेयर किया। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है “स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो जीत के बाद फिलिस्तीन का झंडा लहराकर उसका समर्थन कर रहे हैं।”

इस पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखा जा सकता है

पड़ताल

इस पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनग्रैब को गूगल लेंस पर सर्च किया। हमें यह वीडियो 4tv न्यूज चैनल नाम के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर 2 दिसंबर 2022 को अपलोड मिला। साथ में लिखा था- मोरक्को के खिलाड़ी जवाद अल यामिक  ने फिलिस्तीनी झंडा उठाया (Moroccan player Jawad El Yamiq raises Palestinian flag)

हमें यह वीडियो 2 दिसंबर 2022 को ही दोहा न्यूज ऑफिशियल नाम के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। साथ में लिखा था “गुरुवार को अल थुमामा स्टेडियम में जब मोरक्को ने कनाडा को हराया तो जवाद अल यामिक ने मैदान पर फिलिस्तीनी झंडा फहराया। (Jawad El Yamiq raised the Palestinian flag on the pitch as Morocco beat Canada at Al Thumama Stadium on Thursday.)”

हमें इस मामले में कुछ खबरें भी मिलीं। इन्हें यहाँ और यहाँ पढ़ा जा सकता है।

इस विषय में पुष्टि के लिए हमने दैनिक जागरण के डिजिटल विंग के स्पोर्ट्स डेस्क हेड अभिषेक निगम से बात की।  उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे खिलाड़ी पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो नहीं, बल्कि मोरक्को के फुटबॉलर जवाद अल यामिक हैं। वीडियो दिसंबर 2022 का  है। चूंकि, फ़ुटबॉल संचालन संस्था का कोड राजनीतिक और धार्मिक प्रदर्शनों पर रोक लगाता है, इसलिए इस क्लिप को लेकर काफी चर्चा रही थी।

इस पोस्ट को फातिमा उरूज नाम के यूजर ने  शेयर किया था। यूजर के प्रोफाइल के अनुसार, वो पाकिस्तान से है और फेसबुक पर इसके 27 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: हमने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति क्रिस्टियानो रोनाल्डो नहीं, बल्कि मोरक्को के फुटबॉलर जवाद अल यामिक हैं।

  • Claim Review : फातिमा उरूज नाम के फेसबुक पेज ने वायरल वीडियो को 9 अक्टूबर को शेयर किया। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है “स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो जीत के बाद फिलिस्तीन का झंडा लहराकर उसका समर्थन कर रहे हैं।”
  • Claimed By : Facebook User
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later