X
X

Fact Check: बच्चों के लिए स्कूल की तरफ से मुफ्त लैपटॉप व टैबलेट पाने के चक्कर में न करें वायरल लिंक पर क्लिक

लिंक पर क्लिक करने से स्टूडेंट्स को स्कूल की तरफ से मिलेगा फ्री लैपटॉप या टैबलेट, ऐसा दावा करने वाला यह पोस्ट फर्जी है।

  • By: Amanpreet Kaur
  • Published: Aug 21, 2020 at 01:57 PM
  • Updated: Aug 31, 2020 at 01:14 PM

नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि कोरोनाकाल में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसे देखते हुए स्कूली बच्चों को मुफ्त लैपटॉप व टैबलेट दे रहे हैं। पोस्ट के साथ एक लिंक भी दिया गया है और कहा गया है कि मुफ्त लैपटॉप या टैबलेट पाने के लिए आप एलिजिबल हैं या नहीं इसे जांचने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। विश्वास न्यूज ने पड़ताल में पाया कि न केवल वायरल हो रहा यह मैसेज फर्जी है, बल्कि इसके साथ दिया गया यह लिंक भी क्लिकबेट है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर Freddy Suting ने एक वॉट्सऐप मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखे गए टेक्स्ट का हिंदी अनुवाद है: स्टूडेंट्स को वर्चुअल लर्निंग में मदद करने के लिए स्कूल फ्री लैपटॉप व टैबलेट्स दे रहे हैं। एलिजिबिलिटी चेक करने के लिए https://education.google.bar/ इस लिंक पर क्लिक करें।

यह मैसेज वॉट्सऐप पर काफी वायरल है। विश्वास न्यूज को उनके वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 95992 99372 पर भी यह मैसेज फैक्ट चेकिंग के लिए मिला।

पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल पोस्ट में किए जा रहे दावे का सच जानने के लिए सबसे पहले गूगल पर कीवर्ड्स की मदद से सर्च शुरू किया, लेकिन भारत में इस तरह की सुविधा की को रिपोर्ट करती कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इंग्लैंड सहित कुछ देशों में बच्चों के लिए इस तरह की सुविधा देने के बात जरूर कही गई है।

वायरल मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया गया है। जब हमने इस लिंक को खोलने की कोशिश की तो यह लिंक ओपन नहीं हुआ। हमने इस लिंक की पड़ताल करने के लिए इसे हूइज डोमेन टूल्स पर चेक किया तो पाया कि यह डोमेन अमेरिका में रजिस्टर किया गया है और इसे साल 2014 में रजिस्टर किया गया था, बाद में नवंबर 2019 को इसे अपडेट किया गया है। हालांकि, यह डोमेन किसके नाम पर रजिस्टर्ड है यह जानकारी इस पर मौजूद नहीं थी।

इस लिंक के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए विश्वास न्यूज ने साइबर एक्सपर्ट आयूष भारद्वाज को यह लिंक भेजा। इस लिंक का विश्लेषण करने के बाद उन्होंने हमें बताया कि यह लिंक केवल एक क्लिकबेट मात्र है। यानी कि इस लिंक पर रजिस्टर करने के बाद भी यूजर को मुफ्त लैपटॉप या टैब नहीं मिल सकता। भारद्वाज ने बताया कि इन दिनों इस तरह का साइबर क्राइम बढ़ रहा है, जिसमें लोगों से किसी लिंक पर क्लिक करवा कर या तो उनकी जानकारी जुटाई जाती है, या फिर उनसे पैसे की ठगी की जाती है। ऐसे लिंक्स पर क्लिक करने से बचना चाहिए।

फेसबुक पर यह पोस्ट “Freddy Suting” नामक यूजर ने साझा की थी। जब हमने इस यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया तो पाया कि यूजर मेघालय के शिलांग का रहने वाला है।

निष्कर्ष: लिंक पर क्लिक करने से स्टूडेंट्स को स्कूल की तरफ से मिलेगा फ्री लैपटॉप या टैबलेट, ऐसा दावा करने वाला यह पोस्ट फर्जी है।

  • Claim Review : स्कूल स्टूडेंट्स को फ्री दे रहे हैं लैपटॉप और टैबलेट, पाने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • Claimed By : FB user: Freddy Suting
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later