X
X

Fact Check: नहीं, रूस ने भारत को चेतावनी नहीं दी, वायरल सीएनएन स्क्रीनशॉट एडिटेड है

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि रूस या पुतिन ने भारत को चेतावनी नहीं दी है। वायरल सीएनएन स्क्रीनशॉट एडिटेड है।

  • By: Ankita Deshkar
  • Published: Mar 2, 2022 at 03:52 PM
  • Updated: Mar 3, 2022 at 08:41 PM

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली): यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच और यूक्रेन शहर पर रूसी गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत के बाद से फर्जी दावों के साथ कई पोस्ट वायरल हो रही हैं। विश्वास न्यूज के सामने एक ऐसा पोस्ट आया, जिसमें दावा किया गया था, ‘पुतिन ने भारत से हस्तक्षेप न करने को कहा है, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें’। हमने पाया कि सीएनएन ब्रेकिंग प्लेट एडिटेड है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर सियासी गलियारा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जो सीएनएन वीडियो जैसा लग रहा था। स्क्रीनशॉट में लिखा है: पुतिन की नई पंचलाइन, भारत को दखल नहीं देना चाहिए, नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

पड़ताल:

विश्वास न्यूज ने गूगल लेंस के जरिए तस्वीर को सर्च किया। हमें वेबसाइट https://edition.cnn.com/ पर एक वीडियो मिला, जिसमें पुतिन की इसी तरह की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था।

वेबसाइट पर इस तस्वीर के साथ लिखी जानकारी थी: Russian interference in U.S. elections now comedy fodder for Kremlin

सीएनएन के फ्रेडरिक प्लीटजेन की रिपोर्ट। स्रोत: सीएनएन

वीडियो का लेआउट बिल्कुल वैसा ही था, जैसा एडिट करने के बाद वायरल किया रहा था। हालांकि, स्क्रीन पर लिखा था: PUTIN’S NEW PUNCHLINE: TOP RUSSIAN OFFICIAL JOKES ABOUT INTERFERING IN U.S. ELECTIONS IN 2020, जिसका हिंदी अनुवाद होता है ‘पुतिन की नई पंचलाइन: 2020 में अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप के बारे में शीर्ष रूसी अधिकारी मज़ाक करते हुए।’

नीचे दिए गए वीडियो का मूल स्क्रीनशॉट देखें।

हमने एक कीवर्ड सर्च भी किया, लेकिन किसी भी प्रामाणिक मीडिया वेबसाइट पर भारत के खिलाफ पुतिन का ऐसा कोई बयान नहीं मिला।

इसलिए यह स्पष्ट था कि पुतिन ने भारत को चेतावनी नहीं दी थी।

जांच के अगले चरण में, विश्वास न्यूज ने सीएनएन के strategic communications head मैट डोर्निक से संपर्क किया। उन्होंने कहा, “हां, इसे संपादित किया गया है। यह वास्तविक प्रसारण के स्क्रीनशॉट पर गलत फ़ॉन्ट में एक नकली फॉन्ट का उपयोग किया गया है। सीएनएन ने उस कहानी को कभी प्रकाशित या प्रसारित नहीं किया।”

विश्वास न्यूज ने वायरल स्क्रीनशॉट शेयर करने वाले यूजर का सोशल बैकग्राउंड चेक किया। सियासी गलियारा @THEPOLITICALGALLERY को 56,208 यूजर्स ने लाइक किया है, जबकि यूजर को एक लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि रूस या पुतिन ने भारत को चेतावनी नहीं दी है। वायरल सीएनएन स्क्रीनशॉट एडिटेड है।

  • Claim Review : रूस की भारत को भी कड़ी चेतावनी रूस के राष्ट्रपति ने धमकी देते हुए कहा बीच मे आया तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे भारत
  • Claimed By : सियासी गलियारा
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later