Fact Check : वीडियो में पूजा करते नजर आ रहे शख्स अभिनेत्री आशका गोराडिया के पति, न्यूजीलैंड के गृह मंत्री नहीं

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि न्यूजीलैंड में इंटरनल मिनिस्टर (गृह मंत्री)  ब्रुक वैन वेल्डेन नामक एक महिला हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स असल में अभिनेत्री आशका गोराडिया के पति ब्रेंट गोबले हैं। वो पेशे से एक योगा टीचर हैं। ब्रेंट गोबले के वीडियो को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 

Fact Check : वीडियो में पूजा करते नजर आ रहे शख्स अभिनेत्री आशका गोराडिया के पति, न्यूजीलैंड के गृह मंत्री नहीं

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर पूजा करते एक  विदेशी शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के गृह मंत्री हैं। इन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। अब उन्होंने सनातन धर्म को अपना लिया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। न्यूजीलैंड में इंटरनल मिनिस्टर (गृह मंत्री) ब्रुक वैन वेल्डेन नामक एक महिला हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स असल में अभिनेत्री आशका गोराडिया के पति ब्रेंट गोबले हैं। वो पेशे से एक योगा टीचर हैं। ब्रेंट गोबले के वीडियो को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘कट्टर हिन्दू समर्थक’ ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘न्यूजीलैंड के गृहमंत्री ने अपनाया सनातन धर्म।’

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने न्यूजीलैंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट को खंगालना शुरू किया। हमने पाया कि न्यूजीलैंड में ‘गृह मंत्रालय’ नामक कोई विभाग नहीं है। वहां पर आंतरिक और सुरक्षा से जुड़े मामलें इंटरनल मिनिस्टर के कहत देखे जाते हैं। प्रत्येक देश में मंत्रियों के पद के नाम अलग-अलग होते हैं। इस विभाग की मंत्री ब्रुक वैन वेल्डेन (Brooke van Velden) नामक एक महिला हैं।

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड  टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो आई ब्रेंट गोबल (@IBRENTGOBLE) नाम के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। यूजर ने वीडियो को 2 नवंबर 2023 को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, कल रात एलेक्स का नामकरण कार्यक्रम था। वैसे तो मेरा पालन-पोषण हिंदू धर्म के अनुसार, नहीं हुआ है। मगर मुझे हिंदू धर्म में होने वाले रीति-रिवाज काफी पसंद हैं और मुझे इसका हिस्सा बनकर काफी अच्छा महसूस होता है। यह रीति-रिवाज मेरी पत्नी और उनके घरवालों के लिए काफी मायने रखते हैं। मैं अपने बेटे के लिए प्रार्थना करता हूं कि वो जिंदगी भर खूबसूरती से आगे बढ़ता रहे।

आई ब्रेंट गोबल (@IBRENTGOBLE) के अकाउंट को खंगालने पर हमने पाया कि वो योग गुरु हैं। वो अमेरिका के रहने वाले हैं। हालांकि,  अब भारत में रहकर योग सिखाते हैं। उन्होंने टीवी अभिनेत्री आशका गोराडिया से शादी की है।

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर से बातचीत की।  उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रहे शख्स अभिनेत्री आशका गोराडिया के पति हैं।

विश्वास न्यूज ने अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण दिल्ली में नेशनल कवर करने वाले संवाददाता जेपी रंजन से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। 

हमने दावे से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए न्यूजीलैंड की इंटरनल मिनिस्टर को भी मेल किया है। रिप्लाई आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाएगा। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब 8.2 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि न्यूजीलैंड में इंटरनल मिनिस्टर (गृह मंत्री)  ब्रुक वैन वेल्डेन नामक एक महिला हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स असल में अभिनेत्री आशका गोराडिया के पति ब्रेंट गोबले हैं। वो पेशे से एक योगा टीचर हैं। ब्रेंट गोबले के वीडियो को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट