X
X

Quick Fact Check: रिक्शा चालक की बेटी नहीं हैं ये महिला इंस्पेक्टर; फर्जी कहानी फिर से वायरल

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में तस्वीर में दिख रही महिला इंस्पेक्टर का नाम प्रियंका नेगी है, जो हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पुलिस थाने में तैनात हैं। उन्होंने विश्वास न्यूज़ को बताया कि उनके पिता एक एडवोकेट हैं और उनके परिवार का पुश्तैनी बिज़नेस भी है।

विश्वास न्यूज़, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आजकल फिर से एक महिला इंस्पेक्टर की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह महिला उसी इलाके में दारोगा बनीं हैं, जहां उनके पिता रिक्शा चलाते हैं। विश्वास न्यूज़ ने इस पोस्ट की पहले भी पड़ताल की थी। उस समय हमने पाया था कि यह दावा गलत है। असल में तस्वीर में दिख रही महिला इंस्पेक्टर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पुलिस थाने में तैनात हैं। उन्होंने हमें बताया कि उनके पिता एक एडवोकेट हैं और उनके परिवार का पुश्तैनी बिज़नेस भी है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर “Ashish Tiwari” ने “हिन्दू राष्ट्र ( 🚩 जय श्री राम 🚩 ) ग्रुप में 100 मित्रों को जोड़ें” नाम के फेसबुक पेज पर एक महिला पुलिस अधिकारी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “रिक्सा चालक की बेटी उसी छेत्र की दरोगा बनी जिस छेत्र में उसके पिता रिक्सा चलाते हैं.. बधाई तो बनती है💐💐💐👌👌👌”

इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्वास न्यूज़ ने इस पोस्ट की पहले भी पड़ताल की थी। उस समय हमने पाया था कि यह महिला प्रियंका नेगी हैं, जो हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी टीम की कैप्टन रह चुकी हैं। बतौर इंस्पेक्टर वे हिमाचल के सदर बिलासपुर पुलिस थाने में नियुक्त हैं। इस मामले में प्रियंका ने विश्वास न्यूज़ को बताया था कि उनके पिता एक एडवोकेट हैं और उनके परिवार का पुश्तैनी बिज़नेस भी है।

पूरी खबर यहां पढ़ें।

इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर कई लोग शेयर कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है “Ashish Tiwari” नाम का फेसबुक यूजर जिसने यह फर्जी पोस्ट “हिन्दू राष्ट्र ( 🚩 जय श्री राम 🚩 ) ग्रुप में 100 मित्रों को जोड़ें” नाम के पेज पर शेयर की थी। प्रोफाइल के अनुसार, इस पेज के फेसबुक पर कुल 266.8K फ़ॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में तस्वीर में दिख रही महिला इंस्पेक्टर का नाम प्रियंका नेगी है, जो हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पुलिस थाने में तैनात हैं। उन्होंने विश्वास न्यूज़ को बताया कि उनके पिता एक एडवोकेट हैं और उनके परिवार का पुश्तैनी बिज़नेस भी है।

  • Claim Review : रिक्सा चालक की बेटी उसी छेत्र की दरोगा बनी जिस छेत्र में उसके पिता रिक्सा चलाते हैं.. बधाई तो बनती है
  • Claimed By : Ashish Tiwari (Kishan)
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later