X
X

Fact Check: चांद पर पहुंचने वाला भारत पहला नहीं, चौथा देश है, वायरल दावा भ्रामक

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि भारत चौथा ऐसा देश है, जो चाँद पर पहुंचा है। पहला देश रूस (उस वक़्त यूएसएसआर) था, जो सितम्बर 1959 को चाँद पर लैंड किया था, रूस के बाद अमेरिका और चीन भी चाँद पर पहुँच चुके हैं। हालांकि, भारत पहला ऐसा देश है, जिसने चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Aug 24, 2023 at 03:10 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। भारत के चंद्रयान ने तारीख  रचते हुए सफलतापूर्वक चाँद पर लैंड कर लिया है, लेकिन लैंडिंग के बाद से ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कुछ भ्रामक ख़बरें भी वायरल होनी शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया यूजर चंद्रयान के लैंडिंग की ख़ुशी में  यह दावा कर रहे हैं कि भारत पहला ऐसा देश है, जो चंदा पर पहुंचा है।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि भारत चौथा देश है, जो चाँद पर पहुंचा है। पहला देश रूस (उस वक़्त यूएसएसआर) था, जो सितम्बर 1959 को चाँद पर लैंड किया था, रूस के बाद अमेरिका और चीन भी चाँद पर पहुँच चुके हैं। हालाँकि, भारत पहला ऐसा देश है, जो चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है।  

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर वायरल वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ”Chandrayaan3 अपने लक्ष्य पर सफलता पूर्वक लैंडिंग हो गया। हम चाँद पर पहुच गये विश्व में भारत पहला ऐसा देश बन गया जिसने सफलतापूर्वक चाँद पर लेंड किया है ISRO के वैज्ञानिकों की टीम को बधाई जय भारत।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

भारत के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कर ली है। लैंडिंग का समय शाम 6.04 बजे निर्धारित किया गया था। भारत साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है।  

https://twitter.com/isro/status/1694327198394863911

चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है, जिससे भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 23 अगस्त, 2023 को शाम 6:04 बजे IST चंद्रमा पर उतरा।

 जानकारी के मुताबिक, ”1959 में रूस चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने वाला पहला देश था, चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग  (1966) की थी। 1966 में रूस के कुछ महीनों बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने पहली बार सॉफ्ट लैंडिंग की। चीन का चांग’ई 3 लैंडर 14 दिसंबर 2013 को उतरा और  2023 को, चंद्रयान-3 ऑर्बिटर ने अपने विक्रम लैंडर और उसके कार्गो, प्रज्ञान रोवर को सफलतापूर्वक लैंड किया, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास पहुंचा। इस प्रकार भारत चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया।”

स्टैटिस्का डॉट कॉम की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ”14 सितंबर, 1959 को, सोवियत संघ का लूना 2 अंतरिक्ष यान चंद्रमा के साथ संपर्क बनाने वाला पहला मानव निर्मित ऑब्जेक्ट बना। उस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद, यूएसएसआर1966 में चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पूरी करने वाला पहला देश बन गया। कुछ महीने बाद, नासा का सर्वेयर 1 सॉफ्ट मून लैंडिंग करने वाला पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान बन गया – एक मिशन जिसने मानवयुक्त अपोलो मिशन के लिए मार्ग प्रशस्त किया और अंततः नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन चाँद पर पैर रखने वाले पहले व्यक्ति बन गए।

1959 रूस, 1966 में अमेरिका और 2013 में चीन सफलतापूर्वक लूनर लैंडिंग कर चुके हैं।

ब्रिटिश लाइब्रेरी की वेबसाइट पर दी गई मालूमात के मुताबिक, ”चंद्रमा पर मानव भेजने वाला पहला देश अमेरिका था। चंद्रमा पर यह ऐतिहासिक लैंडिंग 21 जुलाई 1969 को हुई थी।

मून और स्पेस लैंडिंग से जुड़ी तमाम विस्तृत जानकारी हिस्ट्री डॉट कॉम पर पढ़ी जा सकती है।

वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए डिफेंस एंड एअरोस्‍पेस एनालिस्‍ट गिरीश लिंगन्‍ना से हमने संपर्क किया और उन्होंने हमें बताया कि चंद्रमा पर उतरने वाला पहला देश सोवियत संघ था। उनका अंतरिक्ष यान, लूना 2, सितंबर 1959 को चाँद की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह एक कठिन लैंडिंग थी, लेकिन फिर भी यह एक बड़ी उपलब्धि थी। सोवियत संघ ने भी 3 फरवरी, 1966 को अपने अंतरिक्ष यान लूना 9 के साथ चंद्रमा पर पहली सफल सॉफ्ट लैंडिंग की थी। चंद्रमा पर मानव भेजने वाला संयुक्त राज्य अमेरिका पहला देश था। नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन अपोलो 11 मिशन के हिस्से के रूप में जुलाई 1969 को चंद्रमा पर चलने वाले पहले व्यक्ति थे।”

भ्रामक पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि यूजर गोरखपुर के रहने वाले हैं और 2016 से फेसबुक पर मौजूद हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि भारत चौथा ऐसा देश है, जो चाँद पर पहुंचा है। पहला देश रूस (उस वक़्त यूएसएसआर) था, जो सितम्बर 1959 को चाँद पर लैंड किया था, रूस के बाद अमेरिका और चीन भी चाँद पर पहुँच चुके हैं। हालांकि, भारत पहला ऐसा देश है, जिसने चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया है।

  • Claim Review : विश्व में भारत पहला ऐसा देश बन गया जिसने सफलतापूर्वक चाँद पर लेंड किया
  • Claimed By : Satendra Kumar
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later