Fact Check : उत्तर प्रदेश में 2023 में निकली शोभायात्रा को हैदराबाद का बताकर फैलाया जा रहा है भ्रम

हैदराबाद में निकाली गई शोभा यात्रा के नाम से वायरल पोस्ट विश्वास न्यूज की जांच में गलत साबित हुई। जिस वीडियो को हैदराबाद का बताकर वायरल किया जा रहा है, वह ग्रेटर नोएडा में जुलाई 2023 में निकाली गई शोभायात्रा की है।

Fact Check : उत्तर प्रदेश में 2023 में  निकली शोभायात्रा को हैदराबाद का बताकर  फैलाया जा रहा है भ्रम

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को होनी है।  इसके मद्देनजर देशभर के विभिन्न शहरों में कलश यात्राएं निकाली जा रही हैं। इस बीच एक शोभा यात्रा के वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हाल में हैदराबाद में निकली एक शोभायात्रा का वीडियो है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो करीब 6 महीने पुराना है और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का है, हैदराबाद का नहीं।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘अमरेन्द्र महतो’ ने 11 जनवरी 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “जय श्रीराम..अक्षता कलश यात्रा, भाग्यनगर (हैदराबाद )”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

इस पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। हमें कहीं भी  हैदराबाद में राम मंदिर से सम्बंधित किसी शोभा यात्रा के बारे में कोई हालिया खबर नहीं मिली।

ढूंढ़ने पर हमें इस वीडियो का पूरा वर्जन सुरेंद्र नागर नाम के यूट्यूब अकाउंट पर भी 9 जुलाई 2023 को अपलोड हुआ मिला। कैप्शन में वीडियो को ग्रेटर नोएडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा से पहले निकाली गई शोभायात्रा का बताया गया था।

हमें यह वीडियो बागेश्वर धाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिला। वीडियो को ग्रेटर नोएडा में निकाली गई शोभा यात्रा का बताते हुए  9 जुलाई 2023 को शेयर किया गया है।

शोभा यात्रा का यह वीडियो एक बार पहले भी गलत सन्दर्भ के साथ वायरल हुआ था। उस समय भी विश्वास न्यूज ने इस वीडियो की पड़ताल की थी। जाँच करने के लिए उस समय विश्वास न्यूज ने दैनिक जागरण के नोएडा के रिपोर्टर अर्पित त्रिपाठी से संपर्क किया था। उन्होंने विश्वास टीम को बताया था, “ कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री जब यहां आए थे, तब उनकी कथा से एक दिन पहले यह कलश यात्रा निकली थी। यह कलश यात्रा ग्रेटर नोएडा के पास निकाली गई थी।”

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर अमरेन्द्र महतो के अकाउंट को स्कैन किया। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यूजर के 500 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: हैदराबाद में निकाली गई शोभा यात्रा के नाम से वायरल पोस्ट विश्वास न्यूज की जांच में गलत साबित हुई। जिस वीडियो को हैदराबाद का बताकर वायरल किया जा रहा है, वह ग्रेटर नोएडा में जुलाई 2023 में निकाली गई शोभायात्रा की है।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट