Fact Check : हिंदुस्तान- पाकिस्तान के बारे में बोल रही महिला नहीं हैं बलूचिस्तान की मुख्यमंत्री, दावा फर्जी है

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रही यह महिला बलूचिस्तान की मुख्यमंत्री नहीं है। यह नायला क़ादरी हैं, जो कि बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं में से एक हैं।

Fact Check : हिंदुस्तान- पाकिस्तान के बारे में बोल रही महिला नहीं हैं बलूचिस्तान की मुख्यमंत्री, दावा फर्जी है

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बारे में मीडिया से बात करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि यह महिला बलूचिस्तान की मुख्यमंत्री हैं, जो पाकिस्तान के ही खिलाफ बोल रही हैं।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रही यह महिला बलूचिस्तान की मुख्यमंत्री नहीं है। यह नायला क़ादरी,हैं, जो कि बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं में से एक हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा ,’Notice For All Indian’s ………………………………………. सुनिए बलुचिस्तान की प्रधानमंत्री – नायला कादरी जी को।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हम बलूचिस्तान  सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पहुंचे और यह जानने की कोशिश की कि क्या बलूचिस्तान की मुख्यमंत्री वीडियो में नजर आ रही महिला नायला कादरी हैं। यहां वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती  हैं।

15 अगस्त को ट्रिब्यून की वेबसाइट पर पब्लिश हुई एक खबर में भी मीर सरफराज बुगती  को बलूचिस्तान का मुख्यमंत्री बताया गया है।

अबतक की पड़ताल से यह तो साफ़ था कि वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला बलूचिस्तान की मुख्यमंत्री नहीं हैं। हालांकि, पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर नायला कादरी सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें इसी नाम का एक वेरिफाइड  एक्स हैंडल मिला। यहां पर दिए गए बायो में उन्होंने खुद को बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री बताया है।

सर्च में हमें दैनिक जागरण की नायला  कादरी से जुडी एक खबर मिली, यहां उन्हें बलूचिस्तान के स्वतंत्रता संघर्ष की नेता बताया है।  

नायला  कादरी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए हमने पाकिस्तान के पत्रकार आदिल अली से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि नायला कादरी बलूचिस्तान की मुख्यमंत्री नहीं हैं, वह एक कार्यकर्ता हैं।

फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि यूजर को पांच हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रही यह महिला बलूचिस्तान की मुख्यमंत्री नहीं है। यह नायला क़ादरी हैं, जो कि बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं में से एक हैं।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट