X
X

Fact Check: गणेशजी की मूर्ति पर घूमते सांप और चूहे का वायरल वीडियो पुराना है और नागपुर का नहीं है

गणेश प्रतिमा पर सफेद चूहे और सांप का वायरल वीडियो नागपुर का नहीं है। वायरल वीडियो पुराना है और 2020 से इंटरनेट पर है।

  • By: Ankita Deshkar
  • Published: Sep 9, 2022 at 01:50 PM
  • Updated: Sep 9, 2022 at 02:17 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज): वॉट्सऐप और अन्य सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट काफी वायरल है, जिसमें एक छोटी गणेश भगवान की मूर्ति का वीडियो है और मूर्ति पर सफेद चूहों और एक सांप को एक साथ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वीडियो नागपुर के पिपला हुडकेश्वर के रहने वाले श्री बांगरे के घर का है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो वर्ष 2020 में काफी वायरल हुआ था और यह नागपुर का नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर स्मिता डी गांधी धनसुख गांधी ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए मराठी में लिखा है: नागपुरातील पिपळा हुडकेश्रवर येथील श्री बांगरे ह्यांचे कडील श्री गणेश मुर्ती वरील व्हिडिओ काढलेले दृश्य आहे हे मन विचलित करणारे देवाची कृपा किंवा चमत्कारिक आहे जय श्री गणेश गणपती बाप्पा मोरया मंगल मूर्ती मोरया

अनुवाद: ये नागपुर के पिपला हुडकेश्वर में रहने वाले श्री बांगरे के निवास पर गणेश की मूर्ति पर क्लिक किए गए दृश्य हैं। ये दृश्य विचलित करने वाले होने के साथ-साथ चमत्कारी भी हैं। गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया।

पोस्ट और उसके आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल:

विश्वास न्यूज ने इनविड टूल से कीफ्रेम निकाल कर अपनी जांच शुरू की। इसके बाद विश्वास न्यूज ने इन कीफ्रेम पर गूगल रिवर्स इमेज सर्च चलाया।

इसके साथ ही विश्वास न्यूज ने गूगल पर उपयुक्त कीवर्ड्स के साथ सर्च किया।

हमें पंजाब केसरी की वेबसाइट पर यह वीडियो मिला। हालांकि, इस खबर में इसकी लोकेशन का जिक्र नहीं था। यह आर्टिकल 31 अगस्त, 2020 को अपलोड किया गया था।

हमें वायरल वीडियो के बारे में latestly.com पर भी एक लेख 9 सितंबर, 2022 को अपलोड मिला। लेख के अनुसार, वीडियो वर्ष 2020 में बनाया गया था।

हमें 30 अगस्त, 2020 को एक YouTube चैनल पर अपलोड किया गया वीडियो भी मिला।

विश्वास न्यूज़ को फ़ेसबुक पेज वीडियोप्लस पर अपलोड किया गया वीडियो भी मिला, जिसमें दावा किया गया था कि वीडियो कोल्हापुर का था।

जांच के अगले चरण में विश्वास न्यूज ने नागपुर के एएनआई संवाददाता सौरभ जोशी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि वीडियो नागपुर का है। उन्होंने यह भी कहा कि वायरल वीडियो पुराना है।

हालांकि, विश्वास न्यूज वायरल वीडियो के वास्तविक स्थान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पा रहा है। मगर यह बात साफ़ है कि वीडियो हाल का नहीं है और 2020 से इंटरनेट पर मौजूद है।

पड़ताल के आखिरी चरण में विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो को शेयर करने वाले प्रोफाइल की सोशल बैकग्राउंड की जांच की। स्मिता गांधी ओजोना टेक्सास की रहने वाली हैं और उनके 2.3K फेसबुक फ्रेंड्स हैं।

निष्कर्ष: गणेश प्रतिमा पर सफेद चूहे और सांप का वायरल वीडियो नागपुर का नहीं है। वायरल वीडियो पुराना है और 2020 से इंटरनेट पर है।

  • Claim Review : नागपुर से भगवान गणेश का वायरल वीडियो
  • Claimed By : Facebook User Smita D Gandhi
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later