X
X

Fact Check: मधुमेह की दवा को प्रमोट करने वाला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का वायरल वीडियो एडिटेड है

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि मधुमेह के इलाज को लेकर बोलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप का वायरल ऑडियो फर्जी है, जिसे अलग से जोड़ा गया है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इन सभी को डायबिटीज बीमारी के इलाज को लेकर एक निजी वेबसाइट पर जाने और दवा खरीदने की सलाह देते सुना जा सकता है।  

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि मधुमेह के इलाज को लेकर बोलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप का यह ऑडियो एडिटेड है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर selim_abdullah_oner123 ने वायरल वीडियो को 29 अप्रैल को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इस साइट की बदौलत, भारत में दस लाख से अधिक लोग भूल गए हैं कि मधुमेह क्या है। एक महान वैज्ञानिक ने एक नवाचारी दवा बनाई है जो कोशिकात्मक स्तर पर मधुमेह को समाप्त करती है दवा कुछ भी समय में खत्म हो सकती है। साइट पर जल्दी जाइए!”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वीडियो में मुख्य तौर पर 3 लोग हैं। हमने इन तीनों  के हिस्से को एक एक कर जांचा।

पहली क्लिप

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वाले हिस्से में पार्लियामेंट का सत्र चलते देखा जा सकता है, जिसमें एक फ्रेम में स्मृति ईरानी भी ताली बजाते नजर आ रहीं हैं। इन फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर हमें यह पूरा वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह का था। इस वीडियो में वायरल हिस्सा 1 घंटा 32 सेकंड पर देखा जा सकता है। असली क्लिप में राष्ट्रपति मुर्मू सभा में मौजूद सभी लोगों का अभिवादन कर रहीं थीं।

दूसरी क्लिप

दूसरी क्लिप में योगी आदित्यनाथ को देखा जा सकता है। हमें ये पूरा वीडियो आज तक के यूट्यूब चैनल पर 16 जनवरी 2024 को अपलोड मिला। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहीं भी डायबिटीज की उस कथित दवा के बारे में बात नहीं की जो वायरल क्लिप में दिख रही है।

तीसरी क्लिप

न्यूज एंकर अंजना ओम  कश्यप वाले हिस्से को ठीक से देखने पर साफ़ देखा जा सकता है कि वीडियो और ऑडियो में कोई समानता नहीं है। किसी भी फ्रेम में लिपसिंक  ठीक नहीं है।

हमने पुष्टि के लिए इस वीडियो को एआई विशेषज्ञ अजहर माकवे के साथ शेयर किया। उन्होंने कहा, “अंजना ओम कश्यप वाले वीडियो में वीडियो में लिपसिंक  नहीं है। राष्ट्रपति मुर्मू वाले क्लिप में वे कह रहीं हैं, ‘मैं आपको वादा करता हूं’। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ वाले क्लिप में ऐसे कई मौके आते हैं, जब उनका मुंह नहीं हिलता, लेकिन ऑडियो जारी रहता है। पूरे वीडियो का ऑडियो अलग से जोड़ा गया है। “

अंत में हमने वायरल वीडियो को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर selim_abdullah_oner123 को 1000 से ज्यादा  लोग फॉलो करते हैं। यूजर इसी तरह की पोस्ट को शेयर करता है।

विश्वास न्यूज ने ऐसे और भी डीपफेक वीडियो का खुलासा किया है। उनको पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि मधुमेह के इलाज को लेकर बोलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप का वायरल ऑडियो फर्जी है, जिसे अलग से जोड़ा गया है।

  • Claim Review : मधुमेह की दवा को प्रमोट करते र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप का वीडियो।
  • Claimed By : FB User
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later