X
X

Fact Check : कार पर हमला करते तेंदुए का वायरल वीडियो असम का है, मुंबई का बताकर किया जा रहा शेयर

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। तेंदुए के हमले का यह वीडियो असम के जोरहाट जिले की पुरानी घटना का है। वायरल वीडियो को मुंबई का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: May 23, 2023 at 05:58 PM
  • Updated: May 24, 2023 at 04:46 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तेंदुए को एक घर की बाड़ से कूदते और एक कार पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो मुंबई के गोरेगांव का है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो असम के जोरहाट का साल 2022 का वीडियो है। वायरल वीडियो का मुंबई से कोई संबंध नहीं है। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Yazad Pardiwalla’ ने 22 मई 2023 को वायरल वीडियो को शेयर किया है। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में लिखा है, “Royal Palms,Goregaon, behind Aarey Dairy, Unit no.7. Amazing, luckily window glass was up and shut.”

( हिंदी अनुवाद : रॉयल पाम्स, गोरेगांव, आरे डेयरी के पीछे, यूनिट नंबर 7। अद्भुत, सौभाग्य से खिड़की का शीशा ऊपर और बंद था।)

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्विटर हैंडल से शेयर किया हुआ मिला। वीडियो को 27 दिसंबर 2022 को शेयर किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, “असम के जोरहाट जिले में एक तेंदुए ने लोगों पर हमला कर दिया था। इस हमले में तीन वन कर्मचारियों समेत 13 लोग घायल हो गए थे।”

सर्च के दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी खबर जागरण डॉट कॉम पर भी मिली। 27 दिसंबर 2022 को प्रकाशित खबर के मुताबिक, असम के जोरहाट जिले में एक तेंदुए ने लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन वन कर्मचारियों समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

टीवी 9 भारतवर्ष के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर भी वीडियो से जुड़ी न्यूज रिपोर्ट को देखा जा सकता है। 26 दिसंबर 2022 को अपलोड वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, “असम के जोरहाट में कार पर तेंदुए का हमला। तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा कार सवार। अचानक दीवार फांदकर कार पर किया अटैक। वर्षा वन अनुसंधान संस्थान के पास किया हमला।”

अधिक जानकारी के लिए हमने जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल दावा गलत है। यह वीडियो असम के जोरहाट का है।”

पड़ताल के अंत में हमने वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के प्रोफाइल को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के फेसबुक पर 150 मित्र हैं। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर मुंबई का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। तेंदुए के हमले का यह वीडियो असम के जोरहाट जिले की पुरानी घटना का है। वायरल वीडियो को मुंबई का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : तेंदुए का यह वीडियो मुंबई के गोरेगांव का है।
  • Claimed By : Yazad Pardiwalla
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later