X
X

Fact Check : फ्री बस सेवा के लालच में लड़की बने लड़के के वीडियो को मनगढ़ंत कहानी के साथ किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा मनगढ़ंत हैं। मनगढ़ंत कहानी के साथ पुराने वीडियो को लोगों को गुमराह करने के लिए वायरल किया जा रहा है। असल में यह वीडियो मार्च 2022 का है। लड़का दिल्ली में फ्री बस सेवा के लालच में लड़की बनकर यात्रा कर रहा था।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर मास्क और कपड़े की मदद से चेहरे को ढके हुए एक लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का बस में बैठा हुआ है और बस का कंडक्टर लड़के को चेहरे से कपड़ा और मास्क हटाने के लिए कहता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लड़का  नकली लड़की बनकर हिंदू लड़कियों के पास बैठता  था और लड़कियों को बेहोश कर चालाकी से उन्हें किडनैप कर लेता था। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा मनगढ़ंत हैं। मनगढ़ंत कहानी के साथ पुराने वीडियो को लोगों को गुमराह करने के लिए वायरल किया जा रहा है। असल में यह वीडियो मार्च 2022 का है। लड़का दिल्ली में फ्री बस सेवा के लालच में लड़की बनकर यात्रा कर रहा था।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘समाचार तक’ ने 20 फरवरी 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “मुस्लिम पुरुष लड़के नकली लड़की बनकर,हिंदू लड़कियों के पास बैठते है और लड़कियों को बेहोश होने का केमिकल सुंघाते है। जब लड़की बेहोश हो जाती है, तो उसके ही आदमी एम्बुलेंस बुलाते हैं और अस्पताल ले जाने का नाटक करके लड़कियों को गायब कर देते हैं। अनगिनत लड़कियां महिलाएं गायब हो गई हैं, महिलाएं सतर्क रहें. इसे प्रत्येक समूह में साझा करें।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

https://twitter.com/highcourtallad/status/1759484970127548736

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी रिपोर्ट दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 23 मार्च 2022 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में एक लड़के ने फ्री बस सेवा के लालच में लड़की बनकर सफर करने की कोशिश की। लेकिन कंडक्टर ने लड़के को पकड़ लिया। 

पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो पंजाब केसरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 23 मार्च 2022 को अपलोड किया गया है। मौजूद जानकारी के मुताबिक, लड़की बनकर लड़का DTC बस में फ्री सवारी कर रहा था। कंडक्टर ने जब लड़के के मास्क को हटवाया तो वो लड़का निकाला। इतना ही नहीं, लड़का कंडक्टर से लड़की की ही आवाज में बात कर रहा था। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण दिल्ली के चीफ रिपोर्टर निमिश हेमंत से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो पुरानी घटना का है। लड़का लड़की बनकर बस में फ्री सफर करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन कंडक्टर ने उसे पकड़ लिया था और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जिसके बाद यह वायरल हो गया था। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। यूजर ने पेज पर ज्यादा जानकारी नहीं दी हुई है।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा मनगढ़ंत हैं। मनगढ़ंत कहानी के साथ पुराने वीडियो को लोगों को गुमराह करने के लिए वायरल किया जा रहा है। असल में यह वीडियो मार्च 2022 का है। लड़का दिल्ली में फ्री बस सेवा के लालच में लड़की बनकर यात्रा कर रहा था।

  • Claim Review : मुस्लिम लड़का लड़की बनकर हिंदू लड़कियों को करता था किडनैप
  • Claimed By : फेसबुक यूजर ‘समाचार तक’
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later