Fact Check: वायरल वीडियो सोनाक्षी सिन्हा की शादी का नहीं, बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा का वायरल वीडियो बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का है। जिसे अब सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

Fact Check: वायरल वीडियो सोनाक्षी सिन्हा की शादी का नहीं, बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें काले रंग के लहंगे में देखा जा सकता है। यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो सोनाक्षी की शादी का है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा का यह वीडियो बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के दौरान का है। जब सोनाक्षी डिजाइनर विक्रम फडनीस के लिए शोस्टॉपर बनी थी और रैंप वॉक किया था। जिसे अब सोनाक्षी की शादी से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर Mubasshir Alam ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है,“सोनाक्षी सिन्हा इतनी खूबसूरत तो किसी फिल्मों में भी नही दिखी , शादी की खुशियां झलक रही हैं।”

पोस्ट के आकाईव वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी कई अन्य यूजर्स ने इसे समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल फोटो से जुड़ी एक रिपोर्ट टाइम्स ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट पर 6 मई 2024 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा का यह वीडियो  बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का है। जब सोनाक्षी डिज़ाइनर विक्रम फडनीस के लिए शोस्टॉपर बनी थी और रैंप वाक किया था।

हमें ज़ूम न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड मिला। 8 मई 2024 को अपलोड वीडियो में इसे बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक  2024 का बताया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=s0-7OPxYFgE

सोनाक्षी सिन्हा ने भी वीडियो से जुड़ी पोस्ट को बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का बताते हुए मई 2024 को शेयर किया था।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर सर्च किया। हमें दैनिक जागरण.कॉम की वेबसाइट पर सोनाक्षी कि शादी की तस्वीरें मिली। 24 जून 2024 को प्रकाशित खबर में बताया गया, सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी। वहीं रिसेप्शन में सोनाक्षी ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी।

हमारी पड़ताल में यह बात स्पष्ट हुई कि वीडियो सोनाक्षी सिन्हा कि शादी का नहीं है। पुष्टि के लिए हमने मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वाली दैनिक जागरण की वरिष्‍ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो सोनाक्षी सिन्हा की शादी का नहीं है।

पड़ताल के अंत में पोस्ट को वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। यूजर की सोशल स्कैनिंग में पता चला कि यह फेसबुक पर यूजर को करीबन 10 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा का वायरल वीडियो बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का है। जिसे अब सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट