X
X

Fact Check: वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति भगवंत मान नहीं, पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता हरजोत सिंह बैंस हैं

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भगवंत मान के साथ दिल्ली पुलिस की बदसलूकी का दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति मान नहीं, बल्कि पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता हरजोत सिंह बैंस हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली आबकारी नीति (अब रद्द) में भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बदसलूकी की गई और उन्हें घसीटा गया।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति भगवंत मान नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता हरजोत सिंह बैंस हैं और उनके विरोध प्रदर्शन के वीडियो को भगवंत मान का बताकर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘preeti_koth’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए इसे भगवंत मान का बताया है।

सोशल मीडिया पर फेक दावे के साथ वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

कई अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो को अपनी प्रोफाइल से शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज करने पर यह वीडियो ‘The Savera Times’ के यू-ट्यूब  चैनल पर मिला, जिसे 22 मार्च 2024 को अपलोड किया गया है।

दी गई जानकारी के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस हैं, जिन्हें दिल्ली में आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया।

बैंस ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल से भी इस वीडियो को शेयर किया है। गौरतलब है कि आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार कर लिया था।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के शहीदी पार्क में आयोजित प्रदर्शन के दौरान भवगंत मान भी शामिल हुए थे।

वायरल वीडियो क्लिप को लेकर हमने हमारे सहयोगी दैनिक जागरण के चंडीगढ़ के सीनियर चीफ रिपोर्टर सुमित सिंह श्योराण से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें नजर आ रहे नेता हरजोत सिंह बैंस ही हैं।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उनसे संबंधित अन्य भ्रामक और फेक दावे को यहां पढ़ा जा सकता है। वायरल पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाले यूजर को करीब 40 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भगवंत मान के साथ दिल्ली पुलिस की बदसलूकी का दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति मान नहीं, बल्कि पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता हरजोत सिंह बैंस हैं।

  • Claim Review : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दिल्ली पुलिस ने की बदसलूकी।
  • Claimed By : Insta User-preeti_koth
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later