X
X

Fact Check: विराट कोहली नहीं हो रहे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल, वायरल दावा गलत

विराट कोहली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल नहीं हो रहे हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

Virat Kohli Viral News Fact check

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने आधी दूरी तय कर ली है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को इस यात्रा में कई सेलेब्रिटीज़ का साथ मिल रहा है। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का सातवां दिन है। इसी बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली (Virat Kholi) की एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हो रहे हैं। कई यूज़र्स दावा कर रहे हैं कि विराट कोहली मध्य प्रदेश में राहुल गांधी को ज्वाइन करेंगे। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा फर्जी निकला। जांच में पाया कि कोहली अभी तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ () में शामिल नहीं हुए हैं। न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली 1 दिसंबर से टीम इंडिया के साथ बांग्लादेश दौरे पर रवाना होने वाले हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में ?
फेसबुक यूजर ‘दिनेश विशवकर्मा’ ने 24 नवंबर को वायरल पोस्ट को शेयर किया है। यूजर ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सच्चे देशभक्त विराट कोहली भी होंगे भारत जोडो यात्रा में शामिल।”

पोस्ट को सच समझ कर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कई कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया, लेकिन हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। अगर सच में विराट कोहली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हो रहे होते, तो सुर्खियों में जरूर होता।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने विराट कोहली के सोशल मीडिया हैंडल्स को खंगाला। इस दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई भी पोस्ट नहीं मिली, जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि विराट कोहली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हो रहे हैं।

सर्च के दौरान हमें पता चला कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी। भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। विराट कोहली टीम इंडिया के साथ एक दिसंबर को बांग्लादेश रवाना होंगे और वनडे सीरीज का पहला मैच 4 दिसंबर को खेला जाएगा। जिससे विराट कोहली के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने का संकेत नहीं मिलता।

यह पहली बार नहीं है, जब विराट कोहली को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया गया कि कोहली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को अपना समर्थन दे रहे हैं। विश्वास न्यूज़ ने तब वायरल दावे की जांच की थी। आप हमारी पहले की पड़ताल को यहां पढ़ सकते हैं।

इस बारे में हमने दैनिक जागरण के खेल संवाददाता अभिषेक त्रिपाठी से बात की। उनका कहना है, ‘वायरल दावा गलत है। विराट कोहली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने नहीं जा रहे हैं।‘

अधिक जानकारी के लिए हमने नईदुनिया डिजिटल के प्रभारी अरविंद दुबे से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में विराट कोहली के शामिल होने की अब तक कोई सूचना नहीं है। यह झूठ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की। पता चला कि यूजर मध्य प्रदेश के नीमच का रहने वाला है। यूजर को फेसबुक पर 213 लोग फॉलो करते हैं। यूजर के पांच हज़ार से ज्यादा मित्र हैं।

निष्कर्ष: विराट कोहली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल नहीं हो रहे हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : विराट कोहली भी होंगे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -दिनेश विश्वकर्मा
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later