X
X

Fact Check: ब्राजील की घटना के वीडियो को दिल्ली के CISF से जोड़कर गलत दावे के साथ किया जा रहा वायरल 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो ब्राजील में हुई घटना का है, जहां पर एक कथित ड्रग डीलर ने अपनी पत्नी को किसी अन्य शख्स के साथ मिलकर धोखा देने पर उस व्यक्ति को गोली मार दी थी। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Oct 3, 2024 at 01:54 PM
  • Updated: Oct 3, 2024 at 05:05 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक संवेदनशील वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली के महिपालपुर में हुई घटना का है। जहां पर एक सीआईएसएफ के जवान ने अपनी पत्नी को किसी अन्य शख्स के साथ देखकर व्यक्ति को गोली मार दी। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो ब्राजील में हुई घटना का है, जहां पर एक कथित ड्रग डीलर ने अपनी पत्नी को किसी अन्य शख्स के साथ मिलकर धोखा देने पर उस व्यक्ति को गोली मार दी थी। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ने 30 सितंबर 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “महिपालपुर दिल्ली में CISF के जवान की बीबी अपने बॉयफ्रेंड के साथ कर रही थी गलत काम जवान ने रंगे हाथ पकड़ा और दोनों को जान से मार दिया।”

पोस्ट के संवेदनशील होने की वजह से हम इसका लिंक यहां पर नहीं दे रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज के टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर यूजर ने इस वीडियो को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का अनुरोध किया।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट ब्राजील की वेबसाइट फोल्हा डो प्रोग्रेसो पर मिली। रिपोर्ट को 16 अगस्त 2024 को प्रकाशित किया गया था। पुर्तगाल भाषा में लिखी रिपोर्ट के अनुसार, कथित ड्रग डीलर को जब उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ होने की जानकारी मिली, तो उसने वहां पर पहुंचकर उस व्यक्ति को गोली मार दी।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक अन्य रिपोर्ट सिगो अमेजॉनस नामक एक वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 15 अगस्त 2024 को प्रकाशित किया गया था। पुर्तगाल भाषा में लिखी रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के मिनस गेरैस में हुई थी।

जांच के दौरान हमें पुर्तगाल भाषा में लिखी गई अन्य रिपोर्ट इसी जानकारी के साथ मिली।

दिल्ली में क्या इस तरह की कोई घटना हुई है, इस बारे में जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के साउथ दिल्ली के रिपोर्टर सन्नी कुमार से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यहां पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। 

अंत में हमने वीडियो को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब तीन सौ लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को बिहार का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो ब्राजील में हुई घटना का है, जहां पर एक कथित ड्रग डीलर ने अपनी पत्नी को किसी अन्य शख्स के साथ मिलकर धोखा देने पर उस व्यक्ति को गोली मार दी थी। 

  • Claim Review : महिपालपुर दिल्ली में CISF के जवान की बीबी अपने बॉयफ्रेंड के साथ कर रही थी गलत काम जवान ने रंगे हाथ पकड़ा और दोनों को जान से मार दिया
  • Claimed By : FB User Udit Kumar
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later