X
X

Fact Check : गाना गाते दो सिंगरों के वीडियो को गलत दावों के साथ मणिपुर से जोड़ते हुए किया जा रहा शेयर

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि दोनों ही सिंगरों का मणिपुर से कोई संबंध नहीं है। वीडियो में नजर आ रहे सिंगर उत्तराखंड के रहने वाले हैं। गायिका का नाम सकीना मुखिया है और वो अपने पिता विकास मुखिया के साथ गाना गा रही हैं। 

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा के बीच सोशल मीडिया पर गाना गाते एक लड़का और लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये दोनों मणिपुर के गायक हैं। इनमें से एक कुकी और दूसरा मैतेई समुदाय से हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। दोनों ही सिंगरों का मणिपुर से कोई संबंध नहीं है। वीडियो में नजर आ रहे सिंगर उत्तराखंड के रहने वाले हैं। गायिका का नाम सकीना मुखिया है और वो अपने पिता  विकास मुखिया के साथ गाना गा रही हैं। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर आनंद कुमार ने 7 अगस्त 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “कितना प्यारा और सुरीला हम पहले इंसान हैं। बाकी काल्पनिक है। इनमें से मणिपुर की कुकी है और दूसरा मैतेई है। यही है विविधता और प्रेम की सुंदरता।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें यह वीडियो शकीना मुखिया नामक एक यूट्यूब चैनल पर 25 मार्च 2023 को अपलोड हुआ मिला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, गायिका अपने पिता के साथ गाना गा रही है। 

यूट्यूब चैनल को खंगालने पर हमें गायिका सकीना मुखिया का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट मिला। 7 अगस्त 2023 को गायिका ने अपने अकाउंट पर वायरल वीडियो का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है, “यह वीडियो मेरे और मेरे पिता विकास मुखिया का है। हम मणिपुर नहीं, बल्कि उत्तराखंड के रहने वाले हैं। हमारा मणिपुर से कोई संबंध नहीं है।”

अधिक जानकारी के हमने विकास मुखिया से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल दावा गलत है। मैं उत्तराखंड से हूं। मेरा नाम विकास मुखिया है और मेरे साथ नजर आ रहे लड़की मेरे बेटी शकीना मुखिया है। हम इस तरह से गाना गाते हुए वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करते रहे हैं। लोग हमारे वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।”

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के फेसबुक पर 4,554 मित्र हैं। 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि दोनों ही सिंगरों का मणिपुर से कोई संबंध नहीं है। वीडियो में नजर आ रहे सिंगर उत्तराखंड के रहने वाले हैं। गायिका का नाम सकीना मुखिया है और वो अपने पिता विकास मुखिया के साथ गाना गा रही हैं। 

  • Claim Review : मणिपुर के कुकी और मैतेई समुदाय के सिंगर गाना गाते हुए।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर आनंद कुमार
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later