X
X

Fact Check: 2011 में जापान में आई सुनामी का वीडियो पाकिस्तान का बताकर किया जा रहा वायरल

बाढ़ के पानी में बहते कारों का यह वीडियो पाकिस्तान का नहीं, जापान का है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज): सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कारों को बाढ़ के पानी में बहते हुए देखा जा सकता है। वायरल दावे के अनुसार, वीडियो कराची, पाकिस्तान का है। विश्वास न्यूज ने जब पड़ताल की तो यह दावा झूठा निकला। असल में यह वीडियो 2011 में जापान में आई सुनामी का है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

विश्वास न्यूज़ को अपने चैटबॉट नंबर +91 95992 99372 पर एक वीडियो चेक करने के लिए मिला। शेयर किए गए इस वीडियो में कारों को बाढ़ के पानी में बहते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पर सुपरइम्पोज़्ड टेक्स्ट में लिखा है: “Karachi Pakistan Today” हिंदी अनुवाद “आज का कराची पाकिस्तान।”

पोस्ट फेसबुक पर भी वायरल है। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

पड़ताल के लिए हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम निकालने के लिए InVID टूल का उपयोग किया। इसके बाद हमने कीफ़्रेम्स को Google रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें Youtube पर ‘2011 Japan Tsunami: Ishinomaki’ टाइटल के साथ यही वीडियो मिला। डिस्क्रिप्शन के अनुसार, वीडियो इशिनोमाकी गैस के कार्यालय की छत से (इशिनोमाकी शहर, मियागी प्रांत में) रिकॉर्ड किया गया था।

हमें यह वीडियो ताकुरो सुजुकी नाम के एक यूट्यूब चैनल पर भी इसी दावे के साथ अपलोडेड मिला कि यह जापान का वीडियो है।

आप मूल वीडियो और वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट की तुलना इस कोलाज में देख सकते हैं:

इसके बाद हमने गूगल मैप्स करके वायरल वीडियो की जगह को तलाशा। हमें जापान का वह स्थान मिला, जहां वीडियो रिकॉर्ड किया गया था।

इस संबंध में हमने पाकिस्तानी न्यूज चैनल न्यूज 24 एचडी के रिपोर्टर मोहम्मद कामरान से संपर्क किया। उन्होंने कहा: “वीडियो पाकिस्तान का नहीं है।”

रॉयटर्स की एक खबर के अनुसार, हाल के दिनों में पाकिस्तान के कई हिस्सों में बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं, जिससे काफी जानमाल का नुकसान हुआ है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

इस पोस्ट को Gapul tv नाम के यूजर ने फेसबुक पर शेयर किया है। जब हमने यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया, तो हमने पाया कि इस पेज के 15,291 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: बाढ़ के पानी में बहते कारों का यह वीडियो पाकिस्तान का नहीं, जापान का है।

  • Claim Review : पाकिस्तान में बाढ़ में बह गईं कारें
  • Claimed By : Gapul tv
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later