X
X

Fact Check: 15 अगस्त की पुरानी रैली का वीडियो राहुल की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के नाम पर वायरल

विश्वास न्यूज की पड़ताल में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल वीडियो 15 अगस्त पर निकाली गई एक रैली का है। जिसे यूजर्स अब गलत दावे के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Sep 14, 2022 at 03:00 PM
  • Updated: Sep 29, 2022 at 09:47 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर हैं और इसके जरिए कांग्रेस की कमजोर हो रही नींव को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर रोड पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का है।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल वीडियो 15 अगस्त पर निकाली गई एक रैली का है। जिसे यूजर्स अब गलत दावे के साथ राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर अमित पांडे ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “भारत जोड़ो यात्रा का बढ़ता कारवां।”

पोस्‍ट का अकाईव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की सहायता से सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो का एक बड़ा वर्जन Yasir Mushtaq नामक एक फेसबुक अकाउंट पर अपलोड मिला। वीडियो को 15 अगस्त 2022 को शेयर किया गया था। कैप्शन के मुताबिक वीडियो बेंगलुरु की एक रैली का है।

सर्च के दौरान हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट एनडीटीवी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो कांग्रेस द्वारा 15 अगस्त को निकाली गई एक रैली का है। द हिंदू और Deccan Herald ने भी इस खबर को प्रकाशित किया था। अन्य न्यूज रिपोर्ट्स को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट पब्लिक टीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 15 अगस्त 2022 को अपलोड मिली। कैप्शन के मुताबिक, डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर मार्च निकाला था।


TV9 कन्नड़, न्यूज 18 कन्नड़ और एनडीटीवी ने भी इस रैली को कवर किया था।

अधिक जानकारी के लिए हमने टीवी में काम करने वाले कर्नाटक के एक स्थानीय पत्रकार यासिर खान से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क के पास 15 अगस्त को निकाली गई रैली का है।

पड़ताल के अंत में विश्वास न्यूज ने फेक दावे को शेयर करने वाले यूजर के फेसबुक हैंडल की सोशल स्कैनिंग की। स्कैनिंग से हमें पता चला कि यूजर झारखंड का रहने वाला है। फेसबुक पर यूजर को 516 लोग फॉलो करते हैं। यूजर 2015 से सोशल मीडिया पर सक्रिय है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल वीडियो 15 अगस्त पर निकाली गई एक रैली का है। जिसे यूजर्स अब गलत दावे के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो
  • Claimed By : अमित पांडे
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later