X
X

Fact Check: वीडियो में दिख रहे शख्स रोहित सरदाना नहीं, वायरल पोस्ट का दावा झूठा

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वीडियो को लेकर किया जा रहा वायरल दावा झूठा निकला है। स्वतंत्र पत्रकार नवीन कुमार के वीडियो को रोहित सरदाना का वीडियो बताकर वायरल किया जा रहा है।

  • By: ameesh rai
  • Published: May 3, 2021 at 06:42 PM

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में दिख रहे शख्स पत्रकार रोहित सरदाना हैं, जिनका पिछले दिनों निधन हो गया। वीडियो को उनका आखिरी मैसेज बताया जा रहा है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा झूठा निकला है। स्वतंत्र पत्रकार नवीन कुमार के वीडियो को रोहित सरदाना का वीडियो बताकर वायरल किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल

विश्वास न्यूज को अपने फैक्ट चेकिंग वॉट्सऐप चैटबॉट (+91 95992 99372) पर ये वीडियो फैक्ट चेक के लिए मिला है। यूजर ने सवाल किया है कि क्या यह रोहित सरदाना का वीडियो है। यह वीडियो सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी वायरल है। फेसबुक यूजर Rambabu Kushwah ने 2 मई 2021 को इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘रोहित सरदाना का संदेश।’

इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

पड़ताल

आपको बता दें कि आजतक के वरिष्ठ एंकर और पत्रकार रोहित सरदाना का पिछले दिनों निधन हो गया। रोहित सरदाना कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे और इलाज के दौरान हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। रोहित सरदाना के निधन के बाद 4 मिनट 6 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे उनका आखिरी संदेश बताया जा रहा है। विश्वास न्यूज ने इस वायरल वीडियो की जांच के लिए सबसे पहले इसे InVID टूल में डाल इसके कीफ्रेम्स निकाले। कीफ्रेम्स पर मल्टीपल गूगल रिवर्स इमेज सर्च के बाद हमें यह वीडियो कांग्रेस के नेता कामेश्वर पटेल के ट्विटर हैंडल पर मिला। मूलतः इस वीडियो को मध्य प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक मई 2021 को शेयर किया गया था, जिसे कामेश्वर पटेल ने रीट्वीट किया है। इस ट्वीट को यहां नीचे देखा जा सकता है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्वीट के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे शख्स को आजतक न्यूज चैनल के पत्रकार नवीन कुमार का बताया गया है। यह भी बताया गया है कि नवीन कुमार कोविड-19 से संक्रमित हैं। इस ट्वीट को यहां नीचे देखा जा सकता है।

इस ट्वीट से मिली जानकारी के आधार पर हमने पत्रकार नवीन कुमार के बारे में जानकारी जुटाई। नवीन कुमार फिलहाल आजतक के साथ नहीं हैं। वह स्वतंत्र रूप से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं। हमें नवीन कुमार के डिजिटल प्लेटफॉर्म आर्टिकल 19 के फेसबुक पेज पर एक वीडियो मिला। 26 अप्रैल 2021 को अपलोड किए गए इस वीडियो में FAIMA Doctors Association के फाउंडर डॉक्टर मनीष जांगड़ा और डॉक्टर सोनू भारद्वाज से बात की गई है। यह लाइव वीडियो 34 मिनट 54 सेकंड का है और करीब एक मिनट बाद से नवीन कुमार इसमें खुद का परिचय भी दे रहे हैं। वायरल वीडियो इसी वीडियो का हिस्सा है, जिसे मूल वीडियो में 1 मिनट 51 सेकंड के बाद से देखा जा सकता है। इस वीडियो को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

इस वीडियो पोस्ट में Dr.Manish Jangra RMLH के फेसबुक पेज को भी टैग किया गया है, जहां से हमें डॉक्टर मनीष जांगड़ा का नंबर मिला। डॉक्टर मनीष से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स नवीन कुमार हैं, जो अभी कोविड संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने इस वायरल वीडियो को आजतक के डिप्टी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्रा संग भी शेयर किया। विकास मिश्रा रोहित सरदाना के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि रोहित सरदाना के निधन के बाद उनसे जोड़कर यह झूठा दावा शेयर किया जा रहा है। उन्होंने भी पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो में नवीन कुमार हैं।

विश्वास न्यूज ने इस वायरल दावे को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Rambabu Kushwah की प्रोफाइल को स्कैन किया। यह प्रोफाइल मार्च 2010 में बनाई गई है और यूजर रीवा के रहने वाले हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वीडियो को लेकर किया जा रहा वायरल दावा झूठा निकला है। स्वतंत्र पत्रकार नवीन कुमार के वीडियो को रोहित सरदाना का वीडियो बताकर वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : इस वीडियो में दिख रहे शख्स पत्रकार रोहित सरदाना हैं, जिनका पिछले दिनों निधन हो गया।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर Rambabu Kushwah
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later