X
X

Fact Check : मुंबई में अतिक्रमण हटाने के वीडियो को UP का बताकर फैलाया जा रहा भ्रम

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो मुंबई का है, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम हाजी रफ़त हुसैन है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Mar 30, 2023 at 04:58 PM
  • Updated: Mar 30, 2023 at 05:09 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। अतिक्रमण अभियान को रोकते हुए मुस्लिम शख्स का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में एक शख्स के पास कोर्ट के ऑर्डर होने के बाद भी अधिकारी बुलडोजर चलाने पर अड़े हुए थे। यूपी में अब अधिकारी बुलडोजर चलाने को लेकर अपनी मनमानी करने लगे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो मुंबई का है, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम हाजी रफ़त हुसैन है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर सिराज ए हिंद जौनपुर ने 30 मार्च 2023 को वायरल वीडियो को शेयर किया है। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “उत्तर प्रदेश में अधिकारी फैंसी ड्रेस पहन कर कोर्ट का ऑर्डर नहीं मानते हैं। वीडियो में आदमी कह रहा है कि मेरे पास कोर्ट का ऑर्डर है लेकिन यह छैल छबीली अधिकारी कह रही हैं कि कोर्ट का ऑर्डर मैं नहीं मानती बुलडोजर का राज चल रहा है यूपी में नियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को गौर से देखा। हमने पाया कि बुलडोजर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका लिखा हुआ है। इसी आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट सियासत न्यूज की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 29 मार्च 2023 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो मुंबई के सांताक्रूज इलाके में हुई एक घटना का है। वीडियो में नजर आ रहे बुजुर्ग शख्स हाजी रफ़त हुसैन हैं।

पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो सामाजिक कार्यकर्ता शुजा के एक ट्विटर अकाउंट पर 28 मार्च को अपलोड हुआ मिला। इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए मुंबई बीएमसी ने लिखा है, 20 मार्च 2023 को बीएमसी ने सांताक्रूज़ स्टेशन के पास लोहे की टिन से बने 6 अवैध स्टॉल पाए। 21 मार्च को बीएमसी के अधिकारी पुलिस के साथ इन्हीं 6 अवैध स्टॉल पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थे। माननीय न्यायालय की तरफ से इन 6 स्टॉल को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। 

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई के पत्रकार ब्रिजेश पाठक से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो मुंबई के सांताक्रूज इलाके का है। वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम हाजी रफ़त हुसैन हैं।

पड़ताल के अंत में हमने वायरल वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर सिराज ए हिंद जौनपुर के अकाउंट को स्कैन किया। स्कैनिंग में हमने पाया कि यूजर के 2,262 मित्र और 32 फॉलोअर्स हैं। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यूजर यूपी का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो मुंबई का है, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम हाजी रफ़त हुसैन है।

  • Claim Review : उत्तर प्रदेश में बुलडोजर चलाए जाने का वीडियो।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर सिराज ए हिंद जौनपुर
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later