Fact Check: इंडोनेशिया की पुरानी घटना के वीडियो को ताइवान के हालिया भूकंप से जोड़कर किया जा रहा शेयर

इंडोनेशिया की पुरानी घटना के वीडियो को ताइवान में आए हालिया भूकंप से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Fact Check: इंडोनेशिया की पुरानी घटना के वीडियो को ताइवान के हालिया भूकंप से जोड़कर किया जा रहा शेयर

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ताइवान में आए हालिया भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर सुनामी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह ताइवान में तेज भूकंप के झटकों के बाद आए सुनामी का वीडियो है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को भ्रामक पाया। वायरल हो रहा वीडियो ताइवान का नहीं, बल्कि इंडोनेशिया का है, जिसे हालिया संदर्भ में ताइवान भूकंप से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Qalab Abbas’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “Video: A Taiwanese driver stopped their car during today’s earthquake and observed river water swaying back and forth.”

(“वीडियो:आज आए भूकंप के दौरान एक ताइवानी ड्राइवर ने अपनी कार रोकी और देखा कि नदी किस तरह से उफन रही है।”)

https://twitter.com/Qalabbabbas/status/1775394631301160980

कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।

https://twitter.com/Qalabbabbas/status/1775394631301160980

पड़ताल

वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर पर ऑरिजिनल वीडियो TribunKaltim.co के वेरिफाइड फेसबुज पेज पर लगा मिला, जिसे 12 दिसंबर 2021 को अपलोड किया गया है।

यह इंडोनेशियाई न्यूज पोर्टल है, जिसका वेब एड्रेस kaltim.tribunnews.com है। यही वीडियो हमें डेली मेल के आधिकारिक फेसबुक पेज पर मिला, जिसे इंडोनेशियाई घटना का बताते हुए 23 जनवरी 2022 को शेयर किया गया है।

डेली मेल के वेरिफाइड पेज पर 23 मार्च 2022 को साझा किया हुआ वीडियो, जिसे हालिया ताइवान भूकंप से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

हमारी जांच से स्पष्ट है कि वायरल हो रहा वीडियो ताइवान का नहीं, बल्कि इंडोनेशिया की पुरानी घटना का है। वायरल वीडियो क्लिप को लेकर विश्वास न्यूज ने इंडोनेशियाई फैक्ट चेकिंग संस्था माफिंडो के फैक्ट चेकर आदि स्याफितरा से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया, “यह इंडोनेशिया की पुरानी घटना का वीडियो है।” उन्होंने कहा, “यह घटना 2021 में इंडोनेशिया के पेकानबरू की है।”

वायरल वीडियो क्लिप को शेयर करने वाले यूजर को एक्स पर करीब 300 लोग फॉलो करते हैं। लोकसभा चुनाव 24 से संबंधित अन्य भ्रामक व फेक दावों की जांच करती फैक्ट चेक रिपोर्ट को विश्वास न्यूज के चुनावी सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: इंडोनेशिया की पुरानी घटना के वीडियो को ताइवान में आए हालिया भूकंप से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट