Fact Check: असम में आई बाढ़ का नहीं, इंडोनेशिया में पुल टूटने का है यह वीडियो 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि असम बाढ़ के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो असम में आई बाढ़ का नहीं, बल्कि इंडोनेशिया का है। करीब चार साल पहले इंडोनेशिया के कई शहरों में आई बाढ़ के कारण कंबनिरू नदी पर बना पुल टूट गया था और नदी में बहकर चला गया था।

Fact Check: असम में आई बाढ़ का नहीं, इंडोनेशिया में पुल टूटने का है यह वीडियो 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया में बाढ़ की वजह से एक पुल टूटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण असम में पुल टूटकर नदी में बह गया।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो असम में आई बाढ़ का नहीं, बल्कि इंडोनेशिया का है। करीब चार साल पहले इंडोनेशिया के कई शहरों में आई बाढ़ के कारण कंबनिरू नदी पर बना पुल टूट गया था और नदी में बहकर चला गया था। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर मुकेश चौहान ने 14 जुलाई 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “असम में बाढ़ ने कोहराम मचाया हुआ है हालात 12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित और मरने वालों की संख्या 80+ पहुंच चुकी है अब तक स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है लेकिन अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ का पानी कम होने लगा है असम में 24 जिलों में 12 लाख से अधिक लोग अभी तक प्रभावित हो चुके हैं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी रिपोर्ट इंडोनेशिया की वेबसाइट न्यूज.इंडोजोन.आई पर मिली। रिपोर्ट को 4 अप्रैल 2021 को प्रकाशित किया गया था। इंडोनेशियाई भाषा में प्रकाशित इस रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो साल 2021 में कंबनिरू नदी में आई बाढ़ के बाद का है। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो ट्रिब्यून न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिली। वीडियो को 5 अप्रैल 2021 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 2021 में इंडोनेशिया की पूर्वी सुंबा रीजेंसी में बाढ़ आई थी, जिसकी वजह कंबनिरू नदी पर बना पुल टूटकर नदी में बह गया था। 

अधिक जानकारी के लिए हमने ईस्ट मोजो के पत्रकार चंदन बोर्गोहैन से संपर्क किया और बातचीत की। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। इस वीडियो का असम से कोई संबंध नहीं है।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा दूसरा वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2022 का है। वीडियो असम के दिमा हसाओ जिले के न्यू हाफलोंग रेलवे स्टेशन का है। विश्वास न्यूज ने इस दावे का फैक्ट चेक किया है। पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को पांच हजार से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को उत्तराखंड का रहने वाला बताया है। 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि असम बाढ़ के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो असम में आई बाढ़ का नहीं, बल्कि इंडोनेशिया का है। करीब चार साल पहले इंडोनेशिया के कई शहरों में आई बाढ़ के कारण कंबनिरू नदी पर बना पुल टूट गया था और नदी में बहकर चला गया था।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट