X
X

Fact check : वंदे भारत की TTE के वीडियो को लोको पायलट का बताकर किया जा रहा शेयर 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट के नाम पर वायरल दो महिलाओं के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। महिलाएं लोको  पायलट नहीं, बल्कि वंदे भारत की टीटीई हैं, जिनके वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Oct 5, 2023 at 04:57 PM
  • Updated: Oct 10, 2023 at 04:38 PM

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। वंदे भारत के क्रू मेंबर की तरह ड्रेस पहने दो महिलाओं का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह महिलाएं वंदे भारत ट्रेन की लोको पायलट हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। महिलाएं लोको पायलट नहीं, बल्कि वंदे भारत की टीटीई हैं, जिनके वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘घनश्याम अग्रवाल’ ने 5 अक्टूबर 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “वंदे भारत ट्रेन लोको पायलट क्रू…क्या आपने कभी इस अद्भुत दृश्य की कल्पना की है? कोयले से चलने वाले इंजन ड्राइवरों से लेकर इस एयरलाइन शैली के इंजन चालक दल तक। सभी महिलाएं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें यह वीडियो travelling_tte नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। वीडियो को 23 सितंबर 2023 को शेयर किया गया है। अकाउंट को खंगालने पर हमने पाया कि यह वीडियो में नजर आ रही एक महिला का है। महिला का नाम शिजिना राजन हैं और अकाउंट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, महिला रेलवे में टीटीई है। अकाउंट पर हमें शिजिना राजन के वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो मिले।

पड़ताल के दौरान हमें शिजिना राजन का लिंक्डइन अकाउंट भी मिला। वहां पर भी शिजिना राजन ने खुद को टीटीई ही बताया है। साथ ही उन्होंने खुद को केरल के त्रिवेंद्रम का रहने वाला बताया हुआ है।

हमें वायरल वीडियो इंडियन रेलवे टिकटिंग के फेसबुक पेज पर भी अपलोड हुआ मिला। साथ ही कई अन्य तस्वीरें भी अपलोड हुई मिली।

दूसरी महिला के बारे में सर्च करने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें केरल कौमुदी नामक एक वेबसाइट की रिपोर्ट में महिला की तस्वीर प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम डायना जॉन सेल्वन है और महिला रेलवे में टीटीई है। 

हमें केरल की एक न्यूज वेबसाइट ऑन मनोरमा पर एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट को 5 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट को दोनों महिलाओं से बातचीत करने के बाद लिखा गया है। दोनों ने ही खुद को रेलवे में टीटीई बताया है। साथ ही कहा है कि वो इस समय वंदे भारत ट्रेन में हैं। 

अधिक जानकारी के लिए हमने केरल के पत्रकार प्रशांत कुमार से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। ये वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रही महिलाएं टीटीई हैं, लोको पायलट नहीं।”

हमने शिजिना राजन से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया है।

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के 2.7 हजार मित्र हैं। यूजर एक विचारधारा से जुड़ी हुई पोस्ट को शेयर करता है। 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट के नाम पर वायरल दो महिलाओं के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। महिलाएं लोको  पायलट नहीं, बल्कि वंदे भारत की टीटीई हैं, जिनके वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : वंदे भारत ट्रेन की लोको पायलट का वीडियो।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर ‘घनश्याम अग्रवाल’
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later