X
X

Fact Check : बेंगलुरु में नेपाली लड़की की हत्या का दावा गलत, वायरल वीडियो पुरानी घटना का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि नेपाली लड़की के हत्या के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो बेंगलुरु में हुई हत्या का है, जिसमें मारी गई महिला का नाम अर्चना रेड्डी था। साल 2021 में बेंगलुरु में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश की थी। इसी के वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Mar 17, 2023 at 03:34 PM
  • Updated: Mar 17, 2023 at 03:43 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बीच सड़क पर एक लड़की को बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह घटना बेंगलुरु के एमजी रोड पर हुई है। जहां पर कुछ लोगों ने एक नेपाली लड़की की सरेआम हत्या कर दी। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो तकरीबन दो साल पुराना है। साल 2021 में बेंगलुरु में एक पति ने अपनी पत्नी अर्चना रेड्डी की हत्या की साजिश की थी। इसी के वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ? 

फेसबुक यूजर संजना स्था ने 15 मार्च को वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर किया है। यूजर ने अंग्रेजी में कैप्शन में लिखा है, बेंगलुरु के एमजी रोड़ पर नेपाली लड़की की हत्या कर दी गई।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट वन इंडिया कन्नड़ की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 30 दिसंबर, 2021 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम अर्चना रेड्डी था। बेंगलुरु में अर्चना रेड्डी के पति कुमार ने उनकी हत्या करवा दी थी। अर्चना रेड्डी ने कुमार के बारे में जिगनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी,  लेकिन अधिकारियों द्वारा कुछ नहीं किया गया।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें यह न्यूज 18 की वेबसाइट पर 31 दिसंबर 2021 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सौतेले बाप से बेटी को प्यार हो गया तो दोनों ने मिलकर प्रॉपर्टी हथियाने के चक्कर में मां की हत्या कर दी। इस मामले में अब तक बाप-बेटी सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये हत्या 27 दिसंबर को हुई थी। रात करीब साढ़े दस बजे बदमाशों के एक गैंग ने अर्चना रेड्डी को उनकी गाड़ी से खींचकर घातक हथियारों से हमला कर दिया था।

द न्यूज मिनट, द इंडियन एक्सप्रेस, न्यूज नेशन और हिंदुस्तान टाइम्स ने भी इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया है। 

विश्वास न्यूज को जांच के दौरान बेंगलुरु के दक्षिण-पूर्व डिवीजन के पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दावे से जुड़ा एक ट्वीट मिला। उन्होंने 5 मार्च 2023 को एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी है,  सोशल मीडिया पर एक पुराने वीडियो को बेंगलुरु के एमजी रोड पर हुई हालिया घटना का बताते हुए गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वो वीडियो साल 2021 में हुई एक घटना का है। इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कृपया फेक जानकारी न फैलाएं।”

अधिक जानकारी के लिए हमने बेंगलुरु के स्थानीय पत्रकार यसीर खान से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो पुराना है। यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। 

आखिर में विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल की स्कैनिंग की। यूजर के फेसबुक पर  एक हजार आठ सौ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर नेपाल का रहने वाला है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि नेपाली लड़की के हत्या के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो बेंगलुरु में हुई हत्या का है, जिसमें मारी गई महिला का नाम अर्चना रेड्डी था। साल 2021 में बेंगलुरु में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश की थी। इसी के वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : बेंगलुरु के एमजी रोड पर हुई नेपाली लड़की की हत्या का वीडियो।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर Sanzana Stha
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later