Fact Check : महाराष्ट्र में निकाली गई ‘हल्ला बोल’ रैली नहीं, बल्कि मराठा क्रांति मोर्चा का है ये वायरल वीडियो 

विश्वास न्यूज की पड़ताल में महाराष्ट्र ‘हल्ला बोल’ रैली के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक साबित हुआ है। वायरल वीडियो का ‘हल्ला बोल’ रैली से कोई संबंध नहीं है। वीडियो साल 2017 में मुंबई के जे.जे. फ्लाईओवर पर मराठा क्रांति मोर्चा का है।

Fact Check : महाराष्ट्र में निकाली गई ‘हल्ला बोल’ रैली नहीं, बल्कि मराठा क्रांति मोर्चा का है ये वायरल वीडियो 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। महाराष्ट्र में हाल ही में विपक्षी दलों ने एकनाथ शिंदे और भाजपा सरकार के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ रैली निकाली थी। इसी से जोड़कर भगवा झंडा लेकर एक पुल से गुजरती भारी भीड़ का एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो विपक्षी दलों द्वारा निकाली गई ‘हल्ला बोल’ रैली का है। 

विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा भ्रामक साबित हुआ है। वायरल वीडियो का ‘हल्ला बोल’ रैली से कोई संबंध नहीं है। वीडियो साल 2017 में मुंबई के जे.जे. फ्लाईओवर पर मराठा क्रांति मोर्चा का है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर जिलानी शेख ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए मराठी में लिखा है, इसे देवेंद्र फडणवीस नैनो मोर्चा कह रहे हैं! महाराष्ट्र के प्यार करने वालों की बुलंद आवाज। देवेंद्र जी..यह व्यवहार अच्छा नहीं है। जय महाराष्ट्र!”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए विश्वास न्यूज ने पोस्ट को ध्यान से देखा और कमेंट को पढ़ना शुरू किया। हमने पाया कि कंमेंट्स में यूजर्स ने इस वीडियो को मराठा क्रांति मोर्चा का बताया हुआ है। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने इनविड टूल का इस्तेमाल किया। वायरल वीडियो के कई ग्रैब्स इसके माध्यम से निकाले गए। इसके बाद इनकी मदद से गूगल रिवर्स सर्च टूल का इस्तेमाल करते हुए ओरिजनल सोर्स तक पहुंचने की कोशिश की गई। इस दौरान हमें वायरल वीडियो अभिनय कोहली नामक एक ट्विटर अकाउंट पर 9 अगस्त 2017 को अपलोड हुआ मिला। कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो मराठा समुदाय द्वारा निकाली गई रैली का है। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। हमें ऐसा ही एक वीडियो टाइम्स ऑफ इंडिया के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल पर मिला। वीडियो को 9 अगस्त, 2017 को शेयर किया गया था। दी गई जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो  जे.जे. फ्लाईओवर पर निकले मराठा क्रांति मोर्चा का है।

हमारी अब तक की पड़ताल से यह स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो का ‘हल्ला बोल’ रैली से कोई संबंध नहीं है और यह वीडियो पांच साल पहले निकाली गई मराठा क्रांति मोर्चा का है।

अधिक जानकारी के लिए विश्वास न्यूज ने मराठा क्रांति मोर्चा को कवर करने वाले महाराष्ट्र टाइम्स के पत्रकार सौरभ शर्मा से संपर्क किया। हमने वायरल वीडियो को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो मराठा क्रांति मोर्चा का है न कि एमवीए रैली का।

जांच के अगले चरण में हमने ‘हल्ला बोल’ रैली के वीडियो के बारे में सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें ‘मिडडे इंडिया’ के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला, जो कि वायरल वीडियो से काफी अलग है।

पड़ताल के अंत में हमने इस पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर जिलानी शेख की सोशल स्कैनिंग की। स्कैनिंग से हमें पता चला कि यूजर के फेसबुक पर तकरीबन 5 सौ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर मुंबई का रहने वाला है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में महाराष्ट्र ‘हल्ला बोल’ रैली के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक साबित हुआ है। वायरल वीडियो का ‘हल्ला बोल’ रैली से कोई संबंध नहीं है। वीडियो साल 2017 में मुंबई के जे.जे. फ्लाईओवर पर मराठा क्रांति मोर्चा का है।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट