X
X

Fact Check : राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का ये वीडियो मध्य प्रदेश का नही कर्नाटक का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो इंदौर में चल रही राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नहीं, बल्कि कर्नाटक की रैली का है। जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Nov 30, 2022 at 04:52 PM
  • Updated: Dec 20, 2022 at 11:24 AM
Bharat Jodo Yatra

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) लगातार जारी है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश पहुंच चुकी है। इस यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार कई तरह के दावे वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रैली के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो इंदौर में चल रही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का है। जहां राहुल गांधी को देखकर जनसैलाब उमड़ पड़ा।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो राहुल गांधी की कर्नाटक में हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का है। जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। हालांकि, इंदौर में हुई राहुल गांधी की यात्रा में काफी भीड़ देखने को मिली थी।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर शेख निसार लाला ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “आज इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब. देखकर राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वालों के मुगालते दूर हो जाएंगे।”

सोशल मीडिया पर कई अन्य यूज़र्स इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावों के साथ शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो को गौर से देखा। गौर करने पर हमने पाया कि राहुल गांधी का लुक अभी के लुक से काफी अलग है। वीडियो में राहुल गांधी की दाढ़ी और बाल छोटे हैं, जबकि अभी राहुल गांधी के बाल और दाढ़ी काफी बढ़े हुए हैं। इसलिए हमें इस दावे के भ्रामक होने का संदेश हुआ।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने इनविड टूल का इस्तेमाल करते हुए वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें यह वीडियो कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ मिला। वीडियो को 22 अक्टूबर 2022 को शेयर किया गया था। दी गई जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो कर्नाटक की रैली का है।
प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई बड़े नेताओं ने इस वीडियो को अक्टूबर में कर्नाटक के रायचूर में हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की रैली का बताते हुए शेयर किया था। 

हमें राहुल गांधी की रायचूर यात्रा का पूरा वीडियो द इंडियन एक्सप्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 22 अक्टूबर 2022 को अपलोड किया गया था। वीडियो में एक घंटे एक मिनट से वायरल वीडियो से मिलते-जुलते दृश्यों और बिल्डिंगों को देखा जा सकता है। कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी यह वीडियो मौजूद है।

अधिक जानकारी के लिए हमने कर्नाटक में इस रैली को कवर करने वाले एक स्थानीय पत्रकार यसीर खान से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “यह वीडियो तकरीबन एक महीने पुराना है। जब राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए कर्नाटक आए थे। उन्होंने रायचूर में पैदल मार्च निकाला था।”

पड़ताल के अंत में पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाली फेसबुक यूजर मोहम्मद शफी की जांच की। जांच में पता चला कि फेसबुक पर यूजर के तकरीबन 4 हजार चार सौ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यूजर एक विचारधारा से प्रभावित है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो इंदौर में चल रही राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नहीं, बल्कि कर्नाटक की रैली का है। जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
  • Claimed By : शेख निसार लाला
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later