X
X

Fact Check: तमंचा के साथ गिरफ्तार महिला का यह वीडियो उत्तर प्रदेश की पुरानी घटना का है, बिहार का नहीं

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में 2022 में तमंचा के साथ एक महिला को हिरासत में लिया गया था और इसी पुरानी घटना के वीडियो को बिहार के नाम पर भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पुलिस को एक महिला से तमंचे की बरामदगी करते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है महिला से तमंचा बरामदगी की यह घटना बिहार की है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को भ्रामक पाया। वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में 2022 में सामने आई घटना का है, जब पुलिस ने एक महिला को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया था। इसी पुरानी घटना के वीडियो को हालिया संदर्भ में बिहार के नाम पर वायरल किया जा रहा है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Vardhan Films’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए इसे बिहार का बताया है।

सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

पड़ताल

इन-विड टूल की मदद से निकाले गए की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें यह खबर जागरण.कॉम की वेबसाइट पर लगी मिली।

13 अप्रैल 2022 को जागरण में प्रकाशित खबर।

13 अप्रैल 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, “उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में फिरोजाबाद की युवती तमंचा लेकर जेल तिराहे पर चाट खा रही थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवती को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।”

सोशल मीडिया सर्च में हमें एक यूजर की पोस्ट पर मैनपुरी पुलिस के आधिकारिक हैंडल (आर्काइव लिंक) से दिया गया जवाब भी मिला, जिन्होंने इस वीडियो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शिक्षिका से तमंचा बरामद होने के दावे के साथ शेयर किया है।

वायरल वीडियो को लेकर हमने हमारे सहयोगी दैनिक जागरण के समाचार संपादक अश्विनी सिंह से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि इस तरह की कोई घटना बिहार में सामने नहीं आई है।

इससे पहले भी यह वीडियो भिन्न संदर्भ में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब छह लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। चुनाव से संबंधित अन्य भ्रामक व फेक दावों की जांच करती फैक्ट चेक रिपोर्ट को विश्वास न्यूज के चुनावी सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में 2022 में तमंचा के साथ एक महिला को हिरासत में लिया गया था और इसी पुरानी घटना के वीडियो को बिहार के नाम पर भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : बिहार में तमंचे का साथ पकड़ी गई महिला।
  • Claimed By : FB User-Vardhan Films
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later