Fact Check: ठेले वाले के साथ दुर्व्यवहार की यह घटना पटना की है, गुजरात की नहीं

विश्वास न्यूज ने ठेले चालक को डंडा मारते पुलिसकर्मी के वीडियो की जांच की और पाया कि यह वीडियो गुजरात, नहीं बल्कि बिहार का है। पटना में मौजूद राजेंद्र नगर बहादुरपुर फ्लाईओवर पर यह घटना हुई थी। सोशल मीडिया यूजर्स इसे गुजरात का बताकर वायरल कर रहे हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी को एक ठेले चालक के साथ दुर्व्यवहार करते और उसे पीटते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो गुजरात में हुई घटना का है। 

विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की जांच की और पाया कि यह वीडियो गुजरात नहीं, बल्कि बिहार का है। पटना के राजेंद्र नगर बहादुरपुर फ्लाईओवर पर यह घटना हुई थी। सोशल मीडिया यूजर्स इसे गुजरात का बताकर वायरल कर रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

ट्विटर यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन में लिखा है, “गुजरात मॉडल लोगों को बहुत दुख दे रहा है।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें। 

पड़ताल –

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा। गौर करने पर हमने पाया कि वीडियो में दिख रही एक होर्डिंग पर नाउ इन पटना लिखा हुआ है। इसके बाद हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए संबंधित कीवर्डस से गूगल पर सर्च करना शुरू किया। हमें यह वीडियो नवभारत टाइम्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। वीडियो को 29 नवंबर 2022 को अपलोड किया गया था। दी गई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो बिहार में हुई एक घटना का है। 


सर्च के दौरान हमें यह वीडियो पत्रकार आनंद सिंह के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपलोड मिला। वीडियो को 26 नवंबर 2022 को शेयर किया गया था। दी गई जानकारी के मुताबिक, इस वीडियो को आनंद सिंह ने ही शूट किया है। यह घटना पटना के राजेंद्र नगर के बहादुरपुर पुल की है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण पटना के राज्य ब्यूरो प्रमुख अरविंद शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने भी हमें यही जानकारी दी कि यह घटना गुजरात नहीं, बल्कि पटना की है। उन्होंने हमें बताया कि एक पत्रकार ने ये वीडियो राजेंद्र नगर के बहादुरपुर पुल पर बनाया था।  वहां पर रिक्शा ले जाने की अनुमति नहीं है, इसलिए ही पुलिसकर्मी ने रिक्शा चालक को पीटा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। यह घटना 26 नवंबर की है।

पड़ताल के अंत में विश्वास न्यूज ने फेक दावे को शेयर करने वाले यूजर फादर पेरियार के हैंडल की सोशल स्कैनिंग की। स्कैनिंग से हमें पता चला कि यूजर को 12 सौ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर मई 2022 से ट्विटर पर सक्रिय है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने ठेले चालक को डंडा मारते पुलिसकर्मी के वीडियो की जांच की और पाया कि यह वीडियो गुजरात, नहीं बल्कि बिहार का है। पटना में मौजूद राजेंद्र नगर बहादुरपुर फ्लाईओवर पर यह घटना हुई थी। सोशल मीडिया यूजर्स इसे गुजरात का बताकर वायरल कर रहे हैं।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट