X
X

Fact Check: विमान की लैंडिंग का यह वीडियो एक गेम की क्लिप है, कोई वास्तविक घटना नहीं

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि एक वीडियो गेम की क्लिप है।

नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बड़े से हवाई जहाज को ब्राजील के रियो डी  द  जनेरियो  में लैंडिंग करते देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो असली घटना का है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि “दुनिया के सबसे बड़े विमान रूस एएन 225 ने रियो डी जनेरियो के छोटे रनवे पर लैंड किया।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि फेसबुक पर ‘एविएशन एंड गेम्स’ नामक गेमिंग वीडियो क्रिएटर द्वारा शेयर किया गया एक एनिमेटेड वीडियो है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

वायरल वीडियो में एक बड़े से हवाई जहाज की लैंडिंग देखी जा सकती है। gaurav rox नाम के फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, “दुनिया के सबसे बड़े विमान रूस एएन 225 का शानदार नजारा रियो डी जेनेरो के छोटे रनवे पर उतरते हुए बस देखिए जब यह केबल कारों के नीचे से गुज़रता है।”

इस पोस्ट का आर्काइव  वर्जन यहां और यहां देखा जा सकता  है।

पड़ताल

वीडियो दिखने में किसी फिल्म का सीन लग रहा है, क्योंकि इसे अलग-अलग एंगल्स से शूट किया गया है। विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की पड़ताल करने के लिए सबसे पहले इस पोस्ट के साथ दिए गए कमेंट्स को पढ़ा। एक कमेंट में एक यूजर ने इसे एनिमेटेड वीडियो बताते हुए एक फेसबुक पेज का लिंक डाला।

इस लिंक पर क्लिक करने पर हमें यह वीडियो इस पेज पर 30 जनवरी 2024 को अपलोड मिला। पेज को जांचने पर पता चला कि यह पेज पूरी तरह गेमिंग वीडियोज  को समर्पित है। यहाँ और भी कई एनिमेटेड गेमिंग वीडियो अपलोड हैं।

वायरल वीडियो क्लिप को लेकर हमने गेमिंग इन्फ्लुएंसर और डायनेमो गेम्स के फाउंडर अनीश जैन से संपर्क साधा। उन्होंने बताया कि वायरल क्लिप एक सिमुलेशन क्लिप है, जिसे ‘माइक्रोसॉफ्ट फ्लाइट सिम्युलेटर’ वीडियो गेम  रिकॉर्ड किया गया है।

गूगल कीवर्ड सर्च करने पर हमें विमान एंटोनोव (An-225 Mriya) को लेकर फरवरी 2022 की कई ख़बरें मिलीं। ख़बरों के अनुसार, यूक्रेन पर रूस की गोलाबारी में दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान Antonov N-225 Mriya तबाह हो गया था।

अब बारी थी फेसबुक पर इस पोस्ट को साझा करने वाले यूजर gaurav rox की प्रोफाइल को स्कैन करने का। प्रोफाइल को स्कैन करने पर हमने पाया कि पेज को 700 से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि एक वीडियो गेम की क्लिप है।

  • Claim Review : दुनिया के सबसे बड़े विमान रूस एएन 225 ने रियो डी जनेरियो के छोटे रनवे पर लैंड किया
  • Claimed By : Facebook User
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later