X
X

Fact Check: बच्चों की पिटाई का यह वीडियो भारत का नहीं है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। वीडियो भारत का नहीं, बल्कि मिस्र का है, जहां ओसामा मोहम्मद ओथमान नामक एक अनाथालय के प्रबंधक को बच्चों को डंडे से पीटते और लात-घूंसों से मारते हुए गुप्त रूप से फिल्माया था।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुरुष को कुछ बच्चों को बेरहमी से पीटते देखा जा सकता है। वीडियो में क्लेम किया जा रहा है कि ये घटना गुजरात के वलसाड के डीपीएस स्कूल की है और वीडियो में बच्चों को पीटता दिख रहा पुरुष टीचर शकील अहमद अंसारी है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। वीडियो भारत का नहीं, बल्कि मिस्र का है और 2014 का है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम ओसामा मोहम्मद ओथमान था और वो काहिरा के उस अनाथालय का प्रबंधक था, जहाँ की यह घटना है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

वायरल वीडियो में एक पुरुष को कुछ बच्चों को बेरहमी से पीटते देखा जा सकता है। Mohd Junaid Khan (Archive) नाम के फेसबुक यूजर ने 10 अगस्त वीडियो में क्लेम किया जा रहा है “ये वलसाड के DPS SCHOOL Rajbag का टीचर शकील अहमद अंसारी है। इसको इतना शेयर करो की ये टीचर और स्कूल दोनों बंद हो जाए।

विश्वास न्यूज को अपने वॉट्सऐप चैटबॉट (+91 95992 99372) पर भी ये दावा फैक्ट चेक के लिए मिला।

पड़ताल

इस पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले इस वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस पर सर्च किया। हमारे हाथ सर्च में बीबीसी की 10 सितम्बर 2014 की एक खबर लगी,  जिसमें वायरल वीडियो के एक स्क्रीनशॉट को देखा जा सकता है।  खबर के अनुसार, “अनुवादित: मिस्र की एक अदालत ने काहिरा के एक अनाथालय के प्रमुख को उसकी देखरेख में रह रहे सात बच्चों पर हमला करने और उनकी जान को खतरे में डालने के आरोप में तीन साल की जेल की सजा सुनाई है। अगस्त में ओसामा मोहम्मद ओथमान को एक वीडियो सामने आने के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें वो बच्चों को डंडे से पीटते हुए दिखाई दे रहा था।”

कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें यह खबर कई और न्यूज वेबसाइट्स पर 2014 में मिली। सभी के अनुसार, मामला मिस्र का था।

हमने इस मामले में मिस्र के फैक्ट चेकर मोहम्मद कसाब से बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि यह वीडियो मिस्र के एक अनाथालय का था और घटना 2014 की थी।  

इस फर्जी दावे के साथ पहले भी अलग अलग वीडियो वायरल होते रहे हैं, जिनकी विश्वास न्यूज ने जांच की थी। उन फैक्ट चेक्स को यहाँ पढ़ा जा सकता है। 

इस पोस्ट को Mandeep Mandhan MandeepGohana नाम के फेसबुक यूजर द्वारा शेयर किया गया था। इस यूजर के कुल 4,835 फ़ॉलोअर्स हैं। यूजर सोनीपत का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। वीडियो भारत का नहीं, बल्कि मिस्र का है, जहां ओसामा मोहम्मद ओथमान नामक एक अनाथालय के प्रबंधक को बच्चों को डंडे से पीटते और लात-घूंसों से मारते हुए गुप्त रूप से फिल्माया था।

  • Claim Review : बच्चों को पीट रहा ये व्यक्ति वलसाड के डीपीएस स्कूल राजबाग का टीचर शकील अहमद मोहम्मद है।
  • Claimed By : Facebook User
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later