Fact Check : पीएम मोदी का बताकर शेयर किया जा रहा यह वीडियो उनके हमशक्ल का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरबा करने के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत पाया। वीडियो में नजर आ रहे शख्स पीएम मोदी नहीं, बल्कि उनके जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति विकास महंते हैं। विकास महंते का यह वीडियो लंदन में 5-6 नवंबर को हुए दिवाली मेले का है, जिसे अब लोग पीएम मोदी का बताते हुए शेयर कर रहे हैं।

Fact Check : पीएम मोदी का बताकर शेयर किया जा रहा यह वीडियो उनके हमशक्ल का है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पीएम मोदी की तरह वेशभूषा पहने गरबा करते हुए एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्हे गरबा करते हुए देखा जा सकता है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स पीएम मोदी नहीं, बल्कि उनके जैसे दिखने वाले उनके हमशक्ल विकास महंते हैं। विकास महंते का यह वीडियो लंदन में 5-6 नवंबर को हुए दिवाली मेले का है, जिसे अब लोग पीएम मोदी का बताते हुए शेयर कर रहे हैं।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Pradeep Kumar Yadav ने ( आर्काइव वर्जन ) वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “मोदी जी गरबा करते देख कर मन बहुत प्रफुल्लित हो गया हैं…!

कौन कहता है कि मोदी जी महिलाओं से दूरी बना कर रखते है..!

उल्टी सीधी बाते कौन फैला रहा है…!”

एक्स यूजर ‘Arun Subramanian’ ने भी इस दावे को सच मानकर शेयर किया है।

https://twitter.com/ArunBytes/status/1722248963494207980

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो के कमेंट में कई लोगों ने लिखा है कि  वीडियो में दिख रहे शख्स पीएम मोदी नहीं है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स  निकाले। हमें वीडियो से जुड़ी जानकारी ‘Prof.’ नाम के एक्स यूजर के अकाउंट पर मिली। यूजर ने वीडियो के स्क्रीनशॉट को शेयर कर वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम विकास महंते बताया है। जो बिजनेसमैन से अभिनेता बने हैं और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह दिखते हैं।”

https://twitter.com/LoMadhav/status/1722314670839927155

ऐसे ही एक अन्य यूजर ‘भरत कौशिक’ ने भी एक स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। जो वायरल वीडियो में दिख रहे दृश्य के जैसा है। स्क्रीनशॉट में विकास महंते का नाम साफ़ देखा जा सकता है।

पड़ताल में आगे हमने वीडियो को लेकर विकास महंते के सोशल मीडिया हैंडल को खंगाला। हमें वीडियो से मिलता-जुलता असल वीडियो 08 नवंबर 2023 को अपलोड मिला। इस वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई दृश्य एक समान हैं। पोस्ट के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, “यह वीडियो लंदन में आयोजित दिवाली मेले का है।”

हमने विकास महंते के बारे में गूगल पर सर्च किया। हमें पता चला,” विकास महंते मुंबई के मलाड इलाके में रहते हैं। विकास पहले बिजनेसमैन थे, जो बाद में एक्टर बन गए। पीएम मोदी जैसे दिखने के कारण उन्हें बहुत पहचान मिली है। उन्होंने कई फिल्मों में पीएम मोदी की भूमिका निभाई है। विकास महंते बीजेपी के कुछ चुनावों के लिए प्रचार भी कर चुके हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमने विकास महंते की पीआर टीम के सदस्य अतुल पारीक से संपर्क किया। अतुल ने हमें बताया कि वायरल वीडियो विकास महंते का है और यह लंदन में 5-6 नवंबर को हुए दिवाली मेले का वीडियो है।

इस गलत पोस्ट को कई लोगों ने शेयर किया, जिनमें से एक हैं- फेसबुक यूजर प्रदीप कुमार यादव, जिनकी पोस्ट की हमने पड़ताल की। यूजर को फेसबुक पर 6 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर दिल्ली का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरबा करने के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत पाया। वीडियो में नजर आ रहे शख्स पीएम मोदी नहीं, बल्कि उनके जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति विकास महंते हैं। विकास महंते का यह वीडियो लंदन में 5-6 नवंबर को हुए दिवाली मेले का है, जिसे अब लोग पीएम मोदी का बताते हुए शेयर कर रहे हैं।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट