Fact Check: सबसे पुराने पेड़ का दावा करने वाली यह पोस्ट फर्जी है

विश्वास न्यूज ने पड़ताल में पाया कि यह दावा फर्जी है। अब तक का सबसे पुराना पेड़ ग्रेट बेसिन ब्रिसलकोन पाइन है, जो लगभग 5000 साल पुराना है और यूएसए में स्थित है।

Fact Check: सबसे पुराने पेड़ का दावा करने वाली यह पोस्ट फर्जी है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पेड़ की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि दुनिया का सबसे पुराना वृक्ष अफ्रीका के तंज़ानिया में है और 6000 वर्ष से अधिक पुराना है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल में पाया कि यह दावा फर्जी है। अब तक का सबसे पुराना पेड़ ग्रेट बेसिन ब्रिसलकोन पाइन है, जो लगभग 5000 साल पुराना है और यूएसए में स्थित है।

क्या है वायरल पोस्ट में

सोशल मीडिया पर एक पेड़ की तस्वीर शेयर की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि दुनिया का सबसे पुराना वृक्ष अफ्रीका के तंज़ानिया में है और 6000 वर्ष से अधिक पुराना है। डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “Oldest tree in the world. 6000 years. Tanzania. Africa.” जिसका हिंदी अनुवाद होता है – “दुनिया का सबसे पुराना पेड़। 6000 वर्ष। तंजानिया। अफ्रीका।”

इस पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

पड़ताल

इस पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड सर्च की मदद ली। कीवर्ड्स के साथ खोजने पर हमें guinnessworldrecords.com पर एक आर्टिकल मिला। इस आर्टिकल के अनुसार, दुनिया का सबसे पुराना पेड़ अमेरिका के नेवादा में था। आर्टिकल के अनुसार, “एक पेड़ की उम्र लगभग 5,200 साल पुरानी रिकॉर्ड की गयी थी। 1963 में अमेरिका के नेवादा में माउंट व्हीलर से इस ब्रिसलकोन पाइन (पीनस लोंगेवा) को काटा गया था। यह पेड़ लगभग 5,200 वर्ष पुराना था।”

हमें guinnessworldrecords.com पर एक और आर्टिकल मिला। इसके अनुसार, दुनिया का सबसे पुराना जीवित पेड़ अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में है। आर्टिकल के अनुसार, “दुनिया का सबसे पुराने पेड़ कैलिफ़ोर्निया के व्हाइट माउंटेन, यूएसए में एक ब्रिसलकोन पाइन्स (पाइनस लोंगेवा) है। इसे 4,800 वर्ष से अधिक पुराना पाया गया था (2020 तक 4,852 वर्ष); इस उम्र की बाद में एरिज़ोना विश्वविद्यालय में ट्री-रिंग रिसर्च की प्रयोगशाला में डेंड्रोक्रोनोलॉजिस्ट टॉम हार्लन (डी.2013) द्वारा पुष्टि की गई। यह पेड़ वर्तमान में दुनिया का सबसे पुराना सत्यापित जीवित पेड़ है।”

rmtrr.org के अनुसार भी अमेरिका के पाइनस लोंगेवा, ग्रेट बेसिन ब्रिसलकोन पाइन दुनिया के सबसे पुराने पेड़ हैं और लगभग 5000 साल पुराने हैं।

वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें यह तस्वीर flickr.com पर 17 जनवरी 2013 को अपलोडेड मिली। यहाँ मौजूद जानकारी के अनुसार, इस पेड़ का नाम बाओबाब पेड़ है। कीवर्ड सर्च करने पर हमें पता चला कि बाओबाब पेड़ की औसत उम्र 1,100 और 2,500 साल के बीच है।

ज़्यादा पुष्टि के लिए हमने दिल्ली विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर आर गीता से बात की। उन्होंने हमें बताया, “दुनिया का सबसे पुराना पेड़ अमेरिका का Pinus longaeva, ग्रेट बेसिन ब्रिसलकोन पाइन है, जिसकी सबसे अधिक आयु अबतक लगभग 5000 वर्ष रिकॉर्ड की गयी है। अफ्रीका में मिलने वाले बाओबाब वृक्षों की सबसे पुरानी उम्र लगभग 3000 वर्ष रिकॉर्ड की गयी है।”

इस पोस्ट को फेसबुक पर ‘Basavarajaiah Honnagangaiah’‎ नाम के यूजर ने शेयर किया था। यूजर ने अपनी पर्सनल जानकारी को हाइड किया हुआ है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने पड़ताल में पाया कि यह दावा फर्जी है। अब तक का सबसे पुराना पेड़ ग्रेट बेसिन ब्रिसलकोन पाइन है, जो लगभग 5000 साल पुराना है और यूएसए में स्थित है।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट