Fact Check: उलटा धनुष-बाण पकड़े अरविंद केजरीवाल की यह तस्वीर एडिटेड, दुष्प्रचार की मंशा से किया जा रहा वायरल 

विश्वास न्यूज की पड़ताल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत साबित हुआ। उलटा धनुष-बाण पकड़े पकड़े हुए अरविंद केजरीवाल की तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर में अरविंद केजरीवाल ने सही तरीके से धनुष-बाण को पकड़ा हुआ है। तस्वीर को एडिट कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

विश्‍वास न्‍यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में वो उलटा धनुष-बाण पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दशहरा के मौके पर सीएम केजरीवाल ने उल्टे धनुष-बाण से रावण को जलाने की कोशिश की।  

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ। उलटा धनुष बाण पकड़े पकड़े हुए अरविंद केजरीवाल की तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर में अरविंद केजरीवाल ने सही तरीके से धनुष-बाण को पकड़ा हुआ है। तस्वीर को एडिट कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर अल्पना कुलश्रेष्ठ ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “देश का दुर्भाग्य कि तीर चला नहीं वरना कल्याण हो जाता। अफसोस, कि तीर चला नही है। हम तीर की कड़ी निन्दा करते हैं। उसे चलना ही चाहिए था। इतिहास मे पहली बार ऐसा हो रहा है की  एक रावण, दूसरे रावण को तीर मार रहा है।”

सोशल मीडिया पर अन्य यूजर इस पोस्ट से मिलते-जुलते दावों को शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल 

वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें असली तस्वीर दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट को 5 अक्टूबर 2022 को प्रकाशित किया गया है। खबर में दी गई जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लाल किले में आयोजित लव-कुश रामलीला के दशहरा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे थे। 

इंडियन एक्सप्रेस सहित कई अन्य न्यूज वेबसाइट्स ने भी असली तस्वीर को इसी जानकारी के साथ प्रकाशित किया था। 

पड़ताल के दौरान हमें वायरल पोस्ट से जुड़ा एक वीडियो अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मिला। वीडियो को 5 अक्टूबर 2022 को शेयर किया गया था। वीडियो में एक मिनट 48 सेकेंड पर अरविंद केजरीवाल को सही तरीके से धनुष-बाण पकड़े हुए देखा जा सकता है। 

हमें इस कार्यक्रम का पूरा वीडियो आम आदमी पार्टी (आप) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो को 5 अक्टूबर, 2022 को शेयर किया गया था। वीडियो को पूरा देखने पर हमने पाया कि अरविंद केजरीवाल ने धनुष-बाण को सही तरीके से ही पकड़ा था। वीडियो में 44:01 मिनट से 45:14 तक केजरीवाल को रावण के पुतले पर निशाना लगाते हुए देखा जा सकता है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दिल्ली दैनिक जागरण के प्रमुख संवाददाता वीके शुक्ला से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह तस्वीर एडिटेड है। 

दोनों तस्वीरों के बीच के अंतर को नीचे आप साफ तौर पर देख सकते हैं।

पड़ताल के अंत में हमने फेसबुक यूजर अल्पना कुलश्रेष्ठ की सोशल स्‍कैनिंग की। स्कैनिंग से हमें पता चला कि यूजर के फेसबुक पर कुल 2,489 मित्र मौजूद हैं। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर दिल्ली की रहने वाली है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत साबित हुआ। उलटा धनुष-बाण पकड़े पकड़े हुए अरविंद केजरीवाल की तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर में अरविंद केजरीवाल ने सही तरीके से धनुष-बाण को पकड़ा हुआ है। तस्वीर को एडिट कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट