Fact Check: गुजरात चुनाव में ‘आप’ की जीत को दिखाता ये ओपिनियन पोल फर्जी

विश्वास न्यूज की पड़ताल में गुजरात चुनाव को लेकर वायरल ओपिनियन पोल का स्क्रीनशॉट एडिटेड निकला। इंडिया टीवी द्वारा इस तरह का कोई ओपिनियन पोल अभी तक नहीं किया गया है। वायरल स्क्रीनशॉट एडिटेड है, जिसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

Fact Check: गुजरात चुनाव में ‘आप’ की जीत को दिखाता ये ओपिनियन पोल फर्जी

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। गुजरात में चुनाव की तारीखों के एलान से पहले तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है और जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं। इसी बीच ओपिनियन पोल का एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। स्क्रीनशॉट पर इंडिया टीवी के पत्रकार रजत शर्मा की तस्वीर लगी हुई है और दावा किया जा रहा है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत होने वाली है। गुजरात में इस बार आम आदमी पार्टी 137 सीटें जीत सकती है, जबकि भाजपा को 32 और कांग्रेस को 12 सीटें मिल सकती हैं। इस ओपिनियन पोल के सामने के बाद पीएम मोदी को बड़ा झटका लगा है।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। इंडिया टीवी द्वारा इस तरह का कोई ओपिनियन पोल अभी तक नहीं किया है। वायरल स्क्रीनशॉट एडिटेड है, जिसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक संजय गढ़ेवाल ने 16 अक्टूबर 2022 को वायरल स्क्रीनशॉट को शेयर किया था। स्क्रीनशॉट पर केजरीवाल के गुजरात में जीतने का दावा किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर अन्य यूजर इस पोस्ट से मिलते-जुलते दावों को शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इंडिया टीवी की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल को भी खंगाला, लेकिन हमें ऐसा कोई ओपिनियन पोल वहां पर नहीं मिला। हालांकि, हमें ओपिनियन पोल से जुड़ी एक रिपोर्ट 20 जुलाई 2022 को प्रकाशित मिली। दी गई जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2022 में मैटराइज कंपनी के साथ मिलकर इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया था। इस सर्वे में बताया गया है कि अगर अभी 11 राज्यों के विधानसभा चुनाव होगा, तो किस राज्य में किस पार्टी की विजय होगी। इस सर्वे के मुताबिक, अगर गुजरात में चुनाव होगा तो बीजेपी को 108, कांग्रेस को 55, आप को 16 और अन्य को तीन सीटें मिल सकती हैं।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल स्क्रीनशॉट टुडे हाई न्यूज नामक एक यूट्यूब चैनल के थंबनेल पर लगा हुआ मिला। वीडियो को पूरा देखने पर हमने पाया कि वीडियो में एग्जिट पोल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, बल्कि ये बताया गया है कि इस बार सीएम केजरीवाल की पार्टी को ज्यादा सीटें मिल सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमने इंडिया टीवी के एक पत्रकार से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह दावा गलत है। तस्वीर एडिटेड है, इंडिया टीवी ने अभी तक कोई एग्जिट पोल नहीं किया है।

पड़ताल के अंत में हमने इस पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की जांच की। जांच में पता चला कि यूजर एक विचारधारा से प्रभावित है और यूजर के एक हजार 6 सौ से अधिक मित्र हैं। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में गुजरात चुनाव को लेकर वायरल ओपिनियन पोल का स्क्रीनशॉट एडिटेड निकला। इंडिया टीवी द्वारा इस तरह का कोई ओपिनियन पोल अभी तक नहीं किया गया है। वायरल स्क्रीनशॉट एडिटेड है, जिसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट