X
X

Fact Check: दिवाली के मौके पर गुड़गांव के एम्बिएंस मॉल में लगी थी श्री राम की यह मूर्ति, दिसंबर में क्रिसमस थीम पर ही हुआ है डेकोरेशन

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया राम मूर्ति से सजा एम्बिएंस मॉल का वायरल वीडियो दिवाली की सजावट का है। जबकि दिसंबर के महीने में गुड़गांव के एम्बिएंस मॉल को क्रिसमस थीम पर ही सजाया गया है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Jan 1, 2024 at 03:52 PM
  • Updated: Jan 2, 2024 at 09:52 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। साल 2024 ने दस्तक दे दी है और बीता हफ्ता क्रिसमस और नए साल के जश्न से भरा हुआ रहा। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस बार क्रिसमस पर गुड़गांव के एम्बिएंस मॉल में क्रिसमस थीम पर नहीं, बल्कि श्री राम की भव्य प्रतिमा लगाकर सजाया गया है।

विश्वास न्यूज ने इस पोस्ट की जांच की और पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। ये वीडियो दशहरा और दिवाली पर हुई मॉल की डेकोरेशन का है। दिसंबर के महीने में गुड़गांव के एम्बिएंस मॉल को क्रिसमस थीम पर ही सजाया गया है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Ashish Shukla (आशीष शुक्ल) ने 1 जनवरी 2024  को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “कभी क्रिसमस ट्री से सजने वाला मोल अब भगवान श्री राम जी की भव्य प्रतिमा से सज रहा है ।। सच मे मेरा देश बदल रहा है ।।” वीडियो के ऊपर लिखा है Beautiful statue of Lord Shri Ram at Ambiance Mall Gurgaon (एम्बिएंस मॉल गुड़गांव में भगवान श्री राम की सुंदर प्रतिमा)

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने ओपन कीवर्ड सर्च का सहारा लिया। हमें यह वीडियो गुड़गांव मेरी जान नाम के इंस्टाग्राम पेज पर 30 अक्टूबर 2023 को अपलोड मिला।

हमें यह वीडियो और भी कई सोशल मीडिया पेज पर अक्टूबर और नवम्बर की शुरुआत में अपलोड मिला।



आपको बता दें कि 2023 में दशहरा 24 अक्टूबर को और दिवाली 12 नवंबर को मनाई गयी थी।

अब यह तो साफ था कि श्री राम की मूर्ति वाली यह सजवाय गुड़गांव के एम्बिएंस मॉल में अक्टूबर के समय हुई थी, मगर अब हमें यह जानना था कि क्या मॉल में अभी भी श्री राम वाली ही डेकोरेशन है? हमने ढूंढा तो हमें गुड़गांव के एम्बिएंस मॉल का फेसबुक पर पेज मिला। यहाँ हमें 17 दिसंबर 2023 का एक पोस्ट मिला जिसमें वायरल पोस्ट वाली जगह पर ही क्रिसमस डेकोरेशन के फोटो शेयर किये गए थे।

नीचे दिए गए कोलाज में आप देख सकते हैं कि यह क्रिसमस डेकोरेशन उसी जगह है जहाँ दिवाली पर श्री राम की मूर्ति थी।

मॉल में क्रिसमस की डेकोरेशन पर हमें और भी कई सोशल मीडिया पोस्ट मिले।

हमने इस विषय में ज्यादा पुष्टि के लिए दैनिक जागरण के गुड़गांव रिपोर्टर आदित्य राज से संपर्क साधा। उन्होंने भी कन्फर्म किया कि वायरल वीडियो मॉल में दिवाली के दौरान हुई डेकोरेशन का है, जबकि क्रिसमस पर मॉल में क्रिसमस थीम का डेकोरेशन हुआ है।

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के 7 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया राम मूर्ति से सजा एम्बिएंस मॉल का वायरल वीडियो दिवाली की सजावट का है। जबकि दिसंबर के महीने में गुड़गांव के एम्बिएंस मॉल को क्रिसमस थीम पर ही सजाया गया है।

  • Claim Review : कभी क्रिसमस ट्री से सजने वाला मोल अब भगवान श्री राम जी की भव्य प्रतिमा से सज रहा है
  • Claimed By : FB User Ashish Shukla
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later