X
X

Fact Check : वीडियो में दिख रही महिला नहीं हैं शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो में नजर आ रहीं महिला शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति सिंह नहीं हैं, बल्कि रेशमा सेबेस्टियन नाम की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हैं।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Jul 16, 2024 at 01:29 PM
  • Updated: Jul 16, 2024 at 03:47 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला को बॉलीवुड के एक गाने पर रील बनाते देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल तस्वीर में नजर आ रही महिला शहीद कैप्टन अंशुमन  सिंह की पत्नी स्मृति सिंह नहीं हैं, बल्कि रेशमा सेबेस्टियन नाम की एक मॉडल हैं। इन्‍होंने  24 अप्रैल 2024 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया था।

क्या हो रहा है वायरल 

फेसबुक यूजर रूपेश कुमार ने 12 जुलाई को एक वीडियो अपलोड करते हुए दावा किया, “एक मां ने अपना बेटा देश के लिए शहीद कर दिया और शहीद हुए जवान की पत्नी एक करोड़ और शौर्य चक्र लेकर इंस्टाग्राम पर खूबसूरती बिखरे रही है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की सच्चाई जानने के लिए इस वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो रेशमा सेबेस्टियन नाम की एक मॉडल के इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर 24 अप्रैल 2024 को अपलोड मिला।

यूजर ने अपने प्रोफ़ाइल बायो में एक यूट्यूब वीडियो का लिंक भी डाला हुआ है। लिंक पर क्लिक किया तो हमें TEDx टॉक्स के यूट्यूब चैनल पर रेशमा सेबेस्टियन के एक वीडियो का लिंक मिला। डिस्क्रिप्शन में लिखा था, “रेशमा सेबेस्टियन ने 2011 में वनिता मैगज़ीन की कवर गर्ल के रूप में अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया और साथ ही साथ एक आईटी इंजीनियर के रूप में काम किया। 21 साल की उम्र में आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के बाद अब वे युवा महिलाओं के बीच वित्तीय स्वतंत्रता के महत्व की वकालत करती हैं। आज, वे एक जानी-मानी मॉडल हैं और उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं।”

हमें रेशमा के प्रोफ़ाइल पर 14 जुलाई की एक पोस्ट भी मिली, जिसमें लिखा था- “This is not Smriti Singh’s (widow of Indian Army soldier Capt Anshuman Singh) page/ig account. Read the profile details and bio first. Please refrain from spreading false information and hate comments (यह स्मृति सिंह (भारतीय सेना के सैनिक कैप्टन अंशुमन  सिंह की विधवा) का पेज/आईजी अकाउंट नहीं है। पहले प्रोफ़ाइल विवरण और बायो पढ़ें। कृपया गलत जानकारी और नफरत भरी टिप्पणियाँ फैलाने से बचें)”

ढूंढ़ने पर हमें पता चला कि रेशमा कोच्चि बेस्ड एक मॉडल हैं। हमने इस विषय में पुष्टि के लिए केरल के पत्रकार प्रशांत एमएस से बात की। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रही महिला रेशमा सेबेस्टियन हैं, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हैं।

आपको बता दें कि कैप्टन अंशुमन  सिंह को मरणोपरांत भारत के दूसरे सबसे बड़े शांतिकालीन वीरता सम्मान कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी स्मृति सिंह ने 5 जुलाई 2024 को एक समारोह के दौरान यह पुरस्कार स्वीकार किया। बाद में शहीद के माता-पिता ने अपनी बहू पर कुछ आरोप लगाए। इस मामले में ज़्यादा जानकारी इन ख़बरों में पढ़ी जा सकती है।

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर रूपेश  कुमार हरियाणा के रहने वाले हैं और फेसबुक पर इनके 16 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो में नजर आ रहीं महिला शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति सिंह नहीं हैं, बल्कि रेशमा सेबेस्टियन नाम की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हैं।

  • Claim Review : वीडियो में दिख रही महिला शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी हैं।
  • Claimed By : Facebook User
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later