X
X

Fact Check: मछुआरों के साथ राहुल गांधी की वायरल हो रही तस्वीर पुरानी है, गलत दावे से वायरल

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि राहुल गांधी की वायरल हो रही तस्वीर पुरानी है। केरल में साल 2021 में अपनी चुनावी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मछुआरों संग मछली पकड़ी थी। उसी तस्वीर को हालिया बताकर तंज कसते हुए शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में उन्हें मछुआरों के साथ मछली पकड़ते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस तस्वीर को जिस तरह से तंज कसते हुए शेयर कर रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है, जैसे फोटो हाल-फिलहाल की है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में वायरल दावे को गलत पाया। राहुल गांधी की वायरल हो रही तस्वीर साल 2021 की केरल की है। जब राहुल ने केरल में मछुआरों के साथ समुद्र में मछली पकड़ी थी, उसी तस्वीर को हालिया बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Hindu Sanjeev Anand Giri ने 1 दिसंबर को वायरल तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा हुआ है, “लगता है मछुआरों के जीवन में संकट आने वाला है…..* यहां भी पहुँच गया है ….* इधर से मछली डालूंगा उधर से मुर्गा निकलेगा…”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च का इस्तेमाल किया। हमें यह फोटो कई न्यूज वेबसाइट पर पुरानी तारीख पर अपलोड मिली। दैनिक जागरण की वेबसाइट पर प्रकशित खबर में तस्वीर से जुड़ी जानकारी मिली। 24 फरवरी 2021 को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी की यह तस्वीर केरल की है। जब वो मछुआरों के साथ समुद्र में उतरे थे और मछली भी पकड़ी थी।

तस्वीर से जुड़ी एक वीडियो रिपोर्ट हमें लाइव हिंदुस्तान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिली। 25 फरवरी 2021 को अपलोड वीडियो रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने 24 फरवरी को केरल के कोल्लम में मछुआरों के साथ समुद्र में डुबकी लगाई थी। पहले राहुल नौका में सवार होकर केरल के कोल्लम तट पर समुद्र में गए, जहां उन्होंने मछुआरों के संग मछलियां पकड़ीं। रिपोर्ट में बताया गया कि  वीडियो राहुल गांधी की केरल की चुनावी यात्रा के दौरान का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर से जुड़ी खबरों को कई अन्य न्यूज वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से संपर्क किया। उन्होंने कहा, लोग पुरानी तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। वायरल तस्वीर बहुत पुरानी है।

पड़ताल के अंत में हमने पुरानी तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यूजर को फेसबुक पर 5 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को पटना का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि राहुल गांधी की वायरल हो रही तस्वीर पुरानी है। केरल में साल 2021 में अपनी चुनावी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मछुआरों संग मछली पकड़ी थी। उसी तस्वीर को हालिया बताकर तंज कसते हुए शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : मछली पकड़ते राहुल गांधी की वायरल तस्वीर हालिया है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर Hindu Sanjeev Anand Giri
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later