X
X

Fact Check: स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे इस वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति दुबई के क्राउन प्रिंस नहीं हैं

दुबई के क्राउन प्रिंस के भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाए जाने के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो भ्रामक है। इसमें नजर आ रहा व्यक्ति दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम नहीं, बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर इकबाल हतबूर हैं, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संबंधित वीडियो को बनाया है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें नजर आ रहा व्यक्ति दुबई के क्राउन प्रिंस हैं, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता दिवस का तिरंगा लहराते हुए जश्न मनाया। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को खाड़ी देशों में पुरुषों के पहने जाने वाले परिधान में देखा जा सकता है, जो भगवा रंग का है और उन्होंने गले में भारत के राष्ट्रीय ध्वज को लपेट रखा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति दुबई के प्रिंस नहीं हैं , बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर इकबाल हतबूर हैं।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Dayanand Hishobkar’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “Dubai Prince and Dubai Police celebrating India Independence Day. Jai Bharat.”

कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।

https://twitter.com/PRAVINKUMARSET5/status/1691847008741728450

पड़ताल

वायरल वीडियो में टिक-टॉक यूजर @iqbal_hatboor हैंडल का नाम लिखा हुआ है। सर्च में हमें यह वीडियो इसी नाम से बने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लगा मिला।

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर इकबाल हतबूर का इंस्टाग्राम प्रोफाइल

प्रोफाइल के साथ दी गई जानकारी में इकबाल ने स्वयं को बिजनेस इन्फ्लूएंसर, ट्रैवलर और सोशल वर्कर बताया है। यही वीडियो उनकी फेसबुक प्रोफाइल पर भी मिला, जिसे उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपलोड किया है।

इकबाल की इंस्टाग्राम प्रोफाइल जिसमें उन्होंने स्वयं को इन्फ्लूएंसर बताया है।

वीडियो को अपलोड करते हुए उन्होंने लिखा है, “Expressing gratitude to the UAE and Dubai Police for their support adds a special touch of appreciation to the event.” (“समर्थन के लिए यूएई और दुबई पुलिस के प्रति आभार, जिसने इस कार्यक्रम को विशेष बनाने में मदद की।”) दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्होंने 77वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुबई के बुर्ज खलीफा में इस वीडियो को बनाया।

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर इकबाल हतबूर का फेसबुक प्रोफाइल , जहां उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के जश्न के वीडियो को अपलोड किया था।

प्रोफाइल के साथ मौजूद जानकारी के मुताबिक, इकबाल दुबई में रहते हैं। इसके बाद हमने दुबई के क्राउन प्रिंस के बारे में सर्च किया। hamdan.ae/en-us/biograph पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम, दुबई के क्राउन प्रिंस हैं। वेबसाइट पर मौजूद उनकी तस्वीर वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति से बिल्कुल अलग है, जिसे कोलाज में देखा जा सकता है।

दुबई के क्राउन प्रिंस की एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी वेरिफाइड प्रोफाइल मौजूद हैं, जिसमें उनकी कई तस्वीरों को देखा जा सकता है। वायरल वीडियो को लेकर हमने गल्फ न्यूज के पूर्व संपादक बॉबी नकवी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि इस वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति न तो दुबई के क्राउन प्रिंस हैं और न ही कोई रॉयल घराने से ताल्लुक रखने वाला व्यक्ति।

मध्य पूर्व के देशों से संबंधित भ्रामक और फेक दावों की जांच करती अन्य फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है।

वायरल वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर ने स्वयं को कर्नाटक के बेलगाम का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: दुबई के क्राउन प्रिंस के भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाए जाने के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो भ्रामक है। इसमें नजर आ रहा व्यक्ति दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम नहीं, बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर इकबाल हतबूर हैं, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संबंधित वीडियो को बनाया है।

  • Claim Review : दुबई में भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते दुबई के क्राउन प्रिंस।
  • Claimed By : FB User-Dayanand Hishobkar
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later