Fact Check: : दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला पाकिस्तान से नहीं, बल्कि जापान से हैं

विश्वास न्यूज ने जांच की और पोस्ट को भ्रामक पाया। पोस्ट की तस्वीरें एक ही व्यक्ति की नहीं हैं। दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित महिला जापान की हैं, न कि पाकिस्तान की।

Fact Check: : दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला पाकिस्तान से नहीं, बल्कि जापान से  हैं

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज): सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक बूढ़ी औरत की तीन तस्वीरें देखी जा सकती हैं। दावे के मुताबिक, तस्वीरों में दिख रही महिला दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला है और वह पाकिस्तान की रहने वाली है। विश्वास न्यूज ने जांच की और पोस्ट को भ्रामक पाया। पोस्ट की तीनो तस्वीरें अलग अलग व्यक्तिओं की हैं। दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित महिला जापान की हैं, न कि पाकिस्तान की।

क्या है वायरल पोस्ट में?

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला की तीन तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है: “पाकिस्तान की पृथ्वी पर सबसे बुजुर्ग महिला आज अपना 217वां जन्मदिन मना रही है। भगवान की महिमा है।”

पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

हमने एक-एक करके सभी तस्वीरों की जांच-पड़ताल कर अपनी पड़ताल शुरू की।

हमने Google रिवर्स इमेज सर्च का उपयोग करके उपरोक्त तस्वीर की खोज की। हमें यही तस्वीर Youtube पर एक वीडियो में मिली।

https://www.youtube.com/watch?v=TBwAgPQNFK0

दावे के मुताबिक यह महिला पाकिस्तान की रहने वाली 217 साल की है। लेकिन, वीडियो कैप्शन में दावा किया गया है कि महिला 300 साल की है न कि 217 साल की। विश्वास न्यूज स्वतंत्र रूप से YouTube वीडियो की प्रामाणिकता या वीडियो में महिला की उम्र की पुष्टि नहीं कर सकता है। लेकिन, वीडियो में अलग-अलग उम्र का जिक्र करते हुए एक ही तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

हमने दूसरी तस्वीर की जांच की और इसकी प्रामाणिकता का पता लगाने की कोशिश की।

Google रिवर्स इमेज सर्च का उपयोग करते हुए हमने पाया कि वीडियो कई मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट में है। एक रिपोर्ट के अनुसार, उपरोक्त तस्वीर ली ची यूएन, एक चीनी हर्बलिस्ट और मार्शल आर्टिस्ट की है। उनका जन्म 1677 में हुआ था और उनका निधन 6 मई, 1933 को 256 वर्ष की आयु में हुआ था।

इससे साबित होता है कि वायरल हो रही तीन तस्वीरें एक ही व्यक्ति की नहीं हैं।

अब हमने तीसरी फोटो की तलाश की।

फोटो 3:

हम पोस्ट में तीसरी तस्वीर के स्रोत की पुष्टि नहीं कर सके लेकिन यह स्पष्ट है कि इस दावे की प्रामाणिकता के बारे में कई संदेह हैं।

दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित महिला

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, जापान के फुकुओका के केन तनाका को आधिकारिक तौर पर 9 मार्च 2019 तक 116 वर्ष 66 दिन की उम्र में जीवित रहने वाली सबसे बुजुर्ग महिला हैं।

दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार 10 सितंबर को 2021, को स्पेन का सैटर्निनो डे ला फुएंते गार्सिया 112 साल और 211 दिनों की अविश्वसनीय उम्र में सबसे उम्रदराज व्यक्ति (पुरुष) बने हैं।

विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट के संबंध में डॉन न्यूज पाकिस्तान के कमिशनिंग एडिटर आदिल जाफरी से संपर्क किया। उन्होंने कहा: “अब तक की सबसे बुजुर्ग जीवित महिला पाकिस्तान से नहीं है। हालांकि, मैं यह सत्यापित नहीं कर सका कि वायरल पोस्ट में महिला कौन है। अगर यह सच होता, तो यह पाकिस्तान में खबरों में होता।”

इस पोस्ट को अफ्रीकन हिस्ट्री नाम के पेज ने फेसबुक पर शेयर किया है। जब हमने पेज को स्कैन किया तो हमने पाया कि पेज के 7796 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच की और पोस्ट को भ्रामक पाया। पोस्ट की तस्वीरें एक ही व्यक्ति की नहीं हैं। दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित महिला जापान की हैं, न कि पाकिस्तान की।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट