X
X

Fact Check: वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति दुनिया का सबसे लम्बा पुरुष नहीं है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति दुनिया का सबसे लम्बा पुरुष नहीं है। वर्तमान में दुनिया का सबसे लम्बा आदमी कोई पाकिस्तानी नहीं, बल्कि एक तुर्की पुरुष है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Oct 28, 2022 at 03:19 PM
  • Updated: Oct 28, 2022 at 03:36 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर एक लम्बे पुरुष का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह पाकिस्तानी व्यक्ति दुनिया का सबसे लम्बा व्यक्ति है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल में पाया कि यह दावा फर्जी है। तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति दुनिया का सबसे लम्बा पुरुष नहीं है। वर्तमान में दुनिया का सबसे लम्बा आदमी कोई पाकिस्तानी नहीं, बल्कि एक तुर्की पुरुष है।

क्या है वायरल पोस्ट में

सोशल मीडिया पर एक लम्बे आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “दुनिया का सबसे लंबा आदमी पाकिस्तान का एक मुस्लिम भाई है।”

इस पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

पड़ताल

वीडियो को ठीक से देखने पर कई जगह वीडियो में व्यक्ति की लम्बाई ऊपर-नीचे होती हुई दिखती है। कई जगह यह व्यक्ति सामान्य लम्बाई का नज़र आता है तो कई जगह काफी लम्बा। ऐसा अंदेशा होता है जैसे वीडियो एडिटेड है और एडिटिंग टूल्स की मदद से इस व्यक्ति को खींचा गया है।

पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड्स के साथ खोजा। हमें सबसे लम्बे पुरुष को लेकर guinnessworldrecords.com पर एक आर्टिकल मिला। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 251 सेमी (8 फीट 2.8 इंच) लम्बे तुर्की के सुल्तान कोसेन दुनिया के सबसे लम्बे व्यक्ति हैं।

सुल्तान कोसेन की तस्वीर और वायरल वीडियो वाले व्यक्ति की तस्वीर की तुलना करने पर दोनों में कोई समानता नहीं दिखती।

इसके बाद हमने पिछले 100 सालों के सबसे लम्बे व्यक्तियों के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स खंगाले। इस सूचि में पाकिस्तान के आलम चन्ना का नाम था, जिन्हें दुनिया का सबसे लम्बा व्यक्ति होने का टाइटल 1981 में मिला था। उनका देहांत 1998 में हो गया था। आलम चन्ना के बारे में ज़्यादा जानकारी dawn.com1215250 की इस खबर में पढ़ी जा सकती है।

इस बारे में हमने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से संपर्क साधा। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लिमिटेड की पीआर एग्जीक्यूटिव अलीना पोलियांस्काया ने हमारे मेल का जवाब देते हुए बताया “दुनिया के सबसे लम्बे जीवित व्यक्ति तुर्की के सुल्तान कोसेन (, b.10 दिसंबर 1982) है, जिनकी लम्बाई 8 फरवरी 2011 को अंकारा, तुर्की में 251 सेमी (8 फीट 2.8 इंच) मापी गयी थी।”

इस पोस्ट को फेसबुक पर ‘নানু দেওয়ান‎’‎ नाम के यूजर ने शेयर किया था। यूजर बांग्लादेश का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति दुनिया का सबसे लम्बा पुरुष नहीं है। वर्तमान में दुनिया का सबसे लम्बा आदमी कोई पाकिस्तानी नहीं, बल्कि एक तुर्की पुरुष है।

  • Claim Review : , “दुनिया का सबसे लंबा आदमी पाकिस्तान का एक मुस्लिम भाई है
  • Claimed By : Facebook user ভালবাসার রাজাপুর ও কাউখালী।
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later