Fact Check : वीडियो में नजर आ रही महिला गायिका सुमन कल्याणपुर नहीं, मुंबई की बुजुर्ग महिला अरुणा प्रकाश हैं

गायिका सुमन कल्याणपुर के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो असल में मुंबई की एक बुजुर्ग महिला अरुणा प्रकाश है। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Fact Check : वीडियो में नजर आ रही महिला गायिका सुमन कल्याणपुर नहीं, मुंबई की बुजुर्ग महिला अरुणा प्रकाश हैं

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर 2 मिनट 12 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक वृद्ध महिला और एक आदमी को गाना गाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि वृद्ध महिला कोई और नहीं, बल्कि अपने जमाने की प्रख्यात गायिका सुमन कल्याणपुर हैं। विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। दरअसल वीडियो में नजर आ रहीं महिला गायिका सुमन कल्‍याणपुर नहीं, बल्कि मुंबई की एक बुजुर्ग महिला अरुणा प्रकाश हैं। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?


फेसबुक यूजर Ajay Viswanatha ने 1 दिसंबर को वीडियो शेयर करते हुए लिखा,’ लंबे समय से भूली हुई गायिका सुमन कल्याणपुर ने 84 वर्ष की उम्र में एक अद्भुत गीत “याद किया दिल ने कहां हो तुम” गया। इस उम्र में वह अभी भी अपनी आवाज की प्राचीन गुणवत्ता को बरकरार रखती हैं जिसने उन्हें लता मंगेशकर के लिए एकमात्र प्रतिस्पर्धी बना दिया।’

 फैक्ट चेक के उद्देश्य से पोस्ट के कंटेंट को यहां हूबहू लिखा गया है। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वीडियो की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले वायरल दावे को कीवर्ड बनाकर सर्च करना शुरू किया। हमें इसी दावे के साथ वायरल वीडियो ‘मेरी आवाज ’ नाम के एक के यूट्यूब चैनल पर मिला। 7 फरवरी 2022 को अपलोड इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में कई यूजर्स ने बताया है कि वायरल वीडियो वाली महिला सुमन कल्याणपुर नहीं, बल्कि अरुणा प्रकाश हैं। वायरल वीडियो के कमेंट यहां देखें।

सर्च के दौरान हमें वही वीडियो अंबागोपाल फाउंडेशन के फेसबुक पेज पर 02 अक्टूबर 2021 को पोस्ट किया गया मिला। यहां भी कमेंट सेक्शन पर बताया गया कि वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला मुंबई की रहने वाली अरुणा प्रकाश हैं।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो में पीछे बैनर पर लिखे अंबा गोपाल फाउंडेशन के बारे में सर्च किया। इस दौरान हमें पता चला कि मुंबई स्थित यह संस्‍था कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के अलावा किसानों के सशक्तिकरण और बुजुर्ग लोगों की देखभाल के लिए भी काम करती है। अंबा गोपाल फाउंडेशन की वेबसाइट पर 01 अक्टूबर 2021 को एक आर्टिकल प्रकाशित मिला, जिसमें वीडियो में नज़र आ रही महिला की कई तस्वीरें है।

हमने गूगल पर सिंगर सुमन कल्याणपुर के बारे में सर्च किया हमें उनकी कई तस्वीरें मिली। जिसकी तुलना हमने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रही महिला के साथ की। दोनों के बीच का अंतर साफ़ तौर पर देखा जा सकता है।

पहले भी ये वीडियो समान दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो चूका है, जिसकी जांच विश्वास न्यूज़ ने की थी। आप हमारी पड़ताल को यहां पढ़ सकते हैं।

वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए हमने अंबा गोपाल फाउंडेशन से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो में दिख रही महिला सुमन कल्याणपुर नहीं, बल्कि मुंबई की रहने वाली अरुणा प्रकाश हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी यह वीडियो कई बार वायरल हो चुका है।

पड़ताल के अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की जांच। जांच में पता चला कि फेसबुक पर यूजर के 298 मित्र हैं।

निष्कर्ष: गायिका सुमन कल्याणपुर के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो असल में मुंबई की एक बुजुर्ग महिला अरुणा प्रकाश है। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट