X
X

Fact Check: कब्र के पास बैठे कुत्ते का नहीं है रतन टाटा से कोई सम्बन्ध, एडिटेड वीडियो के जरिये फैलाया जा रहा है भ्रम

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि यह दावा गलत है। असली वीडियो में कब्र पर रतन टाटा की तस्वीर नहीं थी और यह वीडियो उनकी मृत्यु से पहले से इंटरनेट पर मौजूद है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)।  उद्योगपति रतन टाटा का 9 अक्टूबर को निधन हो गया था। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते को एक कब्र के पास देखा जा सकता है। कब्र के ऊपर रतन टाटा की तस्वीर लगी है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह रतन टाटा का कुत्ता है, जो उनकी कब्र पर आंसू बहा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असली वीडियो में कब्र पर रतन टाटा की तस्वीर नहीं थी और यह वीडियो उनकी मृत्यु से पहले से इंटरनेट पर मौजूद है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

इंस्टाग्राम यूजर psbhati7008 ने 16 अक्टूबर 2024 को वायरल पोस्ट को शेयर किया, जिसके ऊपर लिखा था “रतन टाटा मालिक के लिए रोता रहता है बेचारा।”

वायरल पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वीडियो को ध्यान से देखा। क्लिप में रतन टाटा की तस्वीर स्थिर नहीं है और साफ नजर आ रहा है कि इसे ऊपर से चिपकाया गया है। हमें अंदेशा हुआ कि यह वीडियो एडिटेड हो सकती है और असली वीडियो में कोई और तस्वीर या टेक्स्ट हो सकता है।

वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर ढूंढने पर हमें यह वीडियो कई सोशल मीडिया पोस्ट पर 1 अक्टूबर 2014 को अपलोड मिला। इस वीडियो में कब्र के ऊपर किसी और व्यक्ति की तस्वीर देखी जा सकती है।  

रतन टाटा की मृत्यु 9 अक्टूबर 2024 को हुई थी और वायरल वीडियो इंटरनेट पर 1 अक्टूबर 2024 से मौजूद है। हम इस वीडियो के ऑरिजिनल सोर्स और इसकी लोकेशन की स्वतंत्र रूप से पुष्टि तो नहीं करते, मगर साफ तौर पर यह वीडियो पुराना है और इसका रतन टाटा की मृत्यु से कुछ लेना-देना नहीं है।

हमने इस विषय में टाटा ट्रस्ट के कॉरपोरेट  कम्युनिकेशन पेर्सोनेल बॉब जॉन से भी पुष्टि मांगी। उन्होंने कन्फर्म किया कि वायरल वीडियो रतन टाटा से सम्बंधित नहीं है।  

आपको बता दें कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई के इलेक्ट्रिक शवदाह गृह (electric crematorium) में 11 अक्टूबर को किया गया था और उनकी  कोई कब्र नहीं है।

रतन टाटा के कुत्ते को लेकर एक पोस्ट पहले भी वायरल हुई थी, जिसमें कहा गया था कि उनके पालतू कुत्ते ‘गोवा’ की सदमे से मौत हो गयी है। इसपर मुंबई के बोरीवली पश्चिम में एमएचबी कॉलोनी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडलकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया था कि रतन टाटा का पालतू कुत्ता जीवित और स्वस्थ है। इसमें यह भी बताया गया था कि टाटा के करीबी सहयोगी शांतनु नायडू ने इसकी पुष्टि की है। कैप्शन में कुडलकर ने लोगों से ऐसी अफवाहों वाले पोस्ट शेयर न करने का आग्रह किया।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। इंस्टाग्राम यूजर psbhati7008 के लगभग 50000 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि यह दावा गलत है। असली वीडियो में कब्र पर रतन टाटा की तस्वीर नहीं थी और यह वीडियो उनकी मृत्यु से पहले से इंटरनेट पर मौजूद है।

  • Claim Review : यह रतन टाटा का कुत्ता है, जो उनकी कब्र पर आंसू बहा रहा है।
  • Claimed By : Instagram User psbhati7008
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later