X
X

Fact Check : अर्जुन अवॉर्ड के साथ वायरल शिखर धवन की तस्वीर पुरानी है, भ्रामक दावे के साथ वायरल

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि शिखर धवन को हाल में अर्जुन अवॉर्ड मिलने का दावा गलत है। असल में शिखर धवन को साल 2021 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। कुछ लोग पुरानी तस्वीरों को हालिया बताकर भ्रामक दावे से शेयर कर रहे हैं। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शिखर धवन से जुड़ी एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें अर्जुन अवॉर्ड के साथ देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस पोस्ट को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि उन्हें हाल ही में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पोस्ट पर लोगों की ओर से उन्हें बधाई भी दी जा रही है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया। असल में शिखर धवन को साल 2021 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। कुछ लोग शिखर धवन की पुरानी तस्वीरों को हालिया बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक पेज भारतीय फौजी – वन्दे मातरम ने 3 सितंबर 2024 को पोस्ट को शेयर किया है और लिखा है, “शिखर धवन को मिला अर्जुन अवार्ड मगर फिर भी कोई बधाई नहीं देता…शिखर धवन को अर्जुन अवार्ड मिलना एक बड़ी उपलब्धि है! उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!शिखर धवन एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। अर्जुन अवार्ड एक उच्च सम्मान है जो उनकी उपलब्धियों को मान्यता देता है।उनकी उपलब्धि को नजरअंदाज करना या बधाई न देना उचित नहीं है। हमें उनकी सफलता का जश्न मनाना चाहिए और उन्हें उनकी मेहनत के लिए बधाई देनी चाहिए!”

वायरल पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें dailyexcelsior.com की वेबसाइट पर तस्वीर से जुड़ी खबर मिली। 13 नवंबर 2021 को प्रकाशित खबर में बताया गया, भारतीय टीम के बल्लेबाज शिखर धवन, टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में रजत पदक विजेता भाविना पटेल समेत अन्य एथलीटों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सर्च के दौरन हमें प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला। 13 नवंबर 2021 को अपलोड वीडियो में शिखर धवन को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अर्जुन अवॉर्ड लेते देखा जा सकता है।

शिखर धवन ने अपने वेरिफाइड एक्स हैंडल से वायरल तस्वीर को शेयर किया था। 14 नवंबर 2021 को फोटो शेयर कर लिखा था, “आप सभी के प्यार और साथ के बिना ये पॉसिबल नहीं हो पाता। ये एक बहुत ही अविश्वसनीय फीलिंग होती है, जब आपके हार्ड वर्क को एकनॉलेज किया जाता है। मैं सब लोगों के लिए अपना बहुत बहुत आभार व्यक्त करना चाहता हूँ।”

https://twitter.com/SDhawan25/status/1459776673839136770

सर्च के दौरान हमें यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स की वेबसाइट पर अर्जुन अवार्ड विनर की जानकारी मिली। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, शिखर धवन को साल 2021 में अर्जुन अवॉर्ड मिला था।  

शिखर धवन से जुड़ी अन्य खबरों को यहां पढ़ा जा सकता है।

पोस्ट को हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी के साथ शेयर किया। उन्होंने वायरल दावे को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि शिखर धवन को अर्जुन अवॉर्ड 2021 में मिला था।

अंत में हमने गलत पोस्ट करने वाले पेज को स्कैन किया। पता चला कि इस पेज को 8 लाख के करीब लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि शिखर धवन को हाल में अर्जुन अवॉर्ड मिलने का दावा गलत है। असल में शिखर धवन को साल 2021 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। कुछ लोग पुरानी तस्वीरों को हालिया बताकर भ्रामक दावे से शेयर कर रहे हैं। 

  • Claim Review : शिखर धवन को मिला अर्जुन अवार्ड मगर फिर भी कोई बधाई नहीं देता
  • Claimed By : फेसबुक पेज - भारतीय फौजी - वन्दे मातरम
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later